21.6 C
London
Wednesday, May 27, 2026
Homeभेल न्यूज़“हिंदी के प्रचार-प्रसार में बीएचईएल हरिद्वार उल्लेखनीय कार्य कर रहा है”– टीएस...

“हिंदी के प्रचार-प्रसार में बीएचईएल हरिद्वार उल्लेखनीय कार्य कर रहा है”– टीएस मुरली

Published on

— बीएचईएल हरिद्वार में राजभाषा उत्सव पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन

हरिद्वार।

बीएचईएल हरिद्वार में अगस्त तथा सि‍तंबर माह में आयोजित की गई विभिन्न हिंदी प्रतियोगिताओं एवं प्रोत्साहन योजनाओं के विजेताओं को सम्मानित करने के लिए राजभाषा उत्सव पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि एवं बीएचईएल हरिद्वार के कार्यपालक निदेशक टीएस मुरली ने दीप प्रज्वलन द्वारा किया।

समारोह को सम्बोधित करते हुए श्री मुरली ने कहा कि बीएचईएल हरिद्वार राजभाषा हिंदी के प्रचार-प्रसार में उल्लेखनीय कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि यह सभी कर्मचारियों के हिंदी के प्रति प्रेम एवं समर्पण का ही नतीजा है कि हरिद्वार इकाई को उत्कृष्ट राजभाषा कार्यान्वयन के लिए लगातार विभिन्न मंचों से सम्मानित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि हाल ही में बीएचईएल हरिद्वार को वर्ष 2023-24 के लिए बड़ी इकाई वर्ग में कॉर्पोरेट अंतर इकाई राजभाषा शील्ड “प्रथम पुरस्कार” प्राप्त हुआ है। इससे पहले महाप्रबंधक (मानव संसाधन) अगस्टिन खाखा ने सभी अतिथियों एवं पुरस्कार विजेताओं का स्वागत करते हुए, प्रभाग में गत वर्ष के दौरान आयोजित की गई राजभाषा कार्यान्वयन संबंधी गतिविधियों एवं व‍िशिष्‍ट उपलब्‍धि‍यों का ब्यौरा प्रस्‍तुत किया।

समारोह में टीएस मुरली, रंजन कुमार, महाप्रबंधक एवं प्रमुख (सीएफएफपी) तथा अगस्टिन खाखा ने राजभाषा उत्सव के दौरान आयोजित की गई प्रतियोगिताओं, विभागीय राजभाषा वैजयंती तथा राजभाषा चक्रों के विजेताओं एवं बोर्ड परीक्षाओं में हिंदी विषय में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को स्‍मृति चिह्न एवं प्रमाण-पत्र प्रदान किए।

कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ उप महाप्रबंधक (राजभाषा) हरीश सिंह बगवार एवं उप प्रबंधक (सीएफएफपी) अनामिका द्वारा किया गया तथा धन्यवाद ज्ञापन अपर महाप्रबंधक (मानव संसाधन) पार्थ सारथी गौड़ा ने दिया। इस अवसर पर महाप्रबंधकगण, विभागाध्यक्ष, वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी, हिंदी समितियों एवं चक्रों के अध्यक्ष तथा सचिव एवं राजभाषा विभाग के अधिकारी व कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।

Latest articles

सुप्रीम कोर्ट ने बिहार SIR प्रक्रिया को ठहराया वैध, केंद्र को रिपोर्ट भेजने के निर्देश

चुनाव आयोग को विशेष पुनरीक्षण का अधिकार नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को बिहार...

भोपाल में IPS अधिकारी की नाबालिग बेटी ने लगाई फांसी, 11वीं की छात्रा थी, जांच में जुटी पुलिस

भोपाल। राजधानी भोपाल के वीआईपी इलाके चार इमली में रहने वाले एक आईपीएस अधिकारी...

मध्यप्रदेश में जमकर तप रहा नौतपा, 16 शहरों में 44 पार पारा, 3 दिन बारिश-आंधी के आसार

भोपाल। मध्यप्रदेश में नौतपा की शुरुआत भले ही आंधी और बूंदाबांदी के साथ हुई...

बीएचईएल के कुछ एजीएम 12 साल से नहीं बन पाये जीएम, अब फिर प्रमोशन की कतार में

केसी दुबे भोपाल यूनिट से कौन बनेंगा जीएम,कॉरपोरेट खंगाल रहा है कुंडली अगले साल कई...

More like this

भेल थ्रिफ्ट सोसायटी का प्रतिभा सम्मान समारोह 31 मई को, उत्कृष्ट छात्र और कर्मचारी होंगे सम्मानित

भोपाल। बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा वर्ष 2024-25 सत्र हेतु 'प्रतिभा सम्मान...

बीएचईएल जूनियर एग्जीक्यूटिव क्लब का 60वां वार्षिक सम्मेलन, स्मारिका ‘उड़ान’ का हुआ विमोचन

मुख्य अतिथि कार्यपालक निदेशक प्रदीप कुमार उपाध्याय का हुआ सम्मान, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा...

बीएचईएल में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 39 अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से तबादला

नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की अग्रणी कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) कॉर्पोरेट कार्यालय...