9.5 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयपाकिस्तान ने इस्लामाबाद और लाहौर में सेना क्यों तैनात की, कंटेनर से...

पाकिस्तान ने इस्लामाबाद और लाहौर में सेना क्यों तैनात की, कंटेनर से सड़कों को किया ब्लॉक, इंटरनेट भी बंद

Published on

इस्लामाबाद

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी के विरोध प्रदर्शनों को रोकने के लिए अधिकारियों ने शनिवार को इस्लामाबाद और लाहौर में सेना को बुला लिया। पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) पार्टी के संस्थापक खान ने विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया है, जो एक साल से अधिक समय से रावलपिंडी की अडियाला जेल में बंद हैं। खान की पार्टी न्यायपालिका के साथ एकजुटता जताने और महंगाई के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रही है।

17 अक्टूबर तक तैनात रहेगी सेना
सेना के जवान आगामी शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) शिखर सम्मेलन के मद्देनजर कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए 5-17 अक्टूबर तक शहर में रहेंगे। पाकिस्तान 15-16 अक्टूबर को एससीओ शिखर सम्मेलन की मेजबानी कर रहा है। क्रिकेटर से राजनीतिक नेता बने इमरान खान ने सरकार के आह्वान के बावजूद प्रदर्शन को स्थगित करने से इनकार कर दिया।

पीटीआई ने किया प्रदर्शन का आगाज
यह तैनाती तब की गई है जब खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री अली अमीन गंडापुर के नेतृत्व में पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) पार्टी के समर्थक प्रदर्शन में भाग लेने के लिए डी-चौक पर पहुंच गए। पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के समर्थक इमरान खान की रिहाई की भी मांग कर रहे हैं। इमरान खान की पार्टी ने बाद में दावा किया कि खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री गंडापुर को उस समय गिरफ्तार कर लिया गया, जब वह पार्टी के विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के लिए राजधानी पहुंचे। हालांकि, गंडापुर की गिरफ्तारी की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री गिरफ्तार!
पार्टी ने एक व्हाट्सएप संदेश में कहा, “केपी (खैबर पख्तूनख्वा प्रांत) के मुख्यमंत्री अली अमीन गंडापुर को इस्लामाबाद में केपी हाउस से गिरफ्तार कर लिया गया है।” इस बीच, अधिकारियों ने शनिवार को लाहौर को देश के बाकी हिस्सों से काट दिया, ताकि पीटीआई समर्थक ऐतिहासिक मीनार-ए-पाकिस्तान पर रैली करने के लिए एकत्र नहीं हो सें।

लाहौर में भी सेना तैनात, शरीफ परिवार की सुरक्षा बढ़ी
पीएमएल-एन सरकार ने पंजाब प्रांत, खासकर राजधानी लाहौर में कानून-व्यवस्था की स्थिति बनाए रखने के लिए सेना को बुलाया है। सत्तारूढ़ शरीफ परिवार के निवास की ओर जाने वाली सभी सड़कों को भी बंद कर दिया गया है। शहर के विभिन्न हिस्सों में और सभी प्रवेश और निकास स्थानों को बंद कर दिया गया है। मीनार-ए-पाकिस्तान के आसपास कर्फ्यू जैसी स्थिति है, जिसे अनिश्चितकाल के लिए आम लोगों के लिए बंद कर दिया गया है। वहां भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।

कई इलाकों में इंटरनेट सेवाएं बंद
सरकार ने लाहौर के विभिन्न हिस्सों में मोबाइल फोन और इंटरनेट सेवाएं भी निलंबित कर दी हैं। पंजाब सरकार ने लाहौर और अन्य जगहों से 700 से अधिक पीटीआई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया है। सरकार का कहना है कि सशस्त्र बल कानून व्यवस्था बनाए रखेंगे और विदेशी प्रतिनिधियों को सुरक्षा प्रदान करेंगे।

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...