1.7 C
London
Saturday, March 14, 2026
HomeUncategorizedUS ने बदली ग्रीन कार्ड गाइडलाइंस, इन लोगों को आसानी से मिलेगी...

US ने बदली ग्रीन कार्ड गाइडलाइंस, इन लोगों को आसानी से मिलेगी परमानेंट रेजिडेंसी, यहां पढ़ें पूरी डिटेल्स

Published on

अमेरिका में स्थायी रूप से रहने और नौकरी करने के लिए परमानेंट रेजिडेंट कार्ड दिया जाता है, जिसे ग्रीन कार्ड के तौर पर भी जाना जाता है। ग्रीन कार्ड के लिए लाखों लोग इंतजार कर रहे हैं। भारतीयों की भी बड़ी संख्या है, जो ग्रीन कार्ड पाने का इंतजार में लगे हुए हैं। कुछ मामलों में ये इंतजार 100 साल तक का है। इस बीच ‘यूएस सिटिजनशिप एंड इमिग्रेशन सर्विस’ (USCIS) ने EB-1 कैटेगरी के वीजा (उर्फ ग्रीन कार्ड) के लिए अपनी गाइडलाइंस को अपडेट किया है।

EB-1 कैटेगरी के तहत उन लोगों को ग्रीन कार्ड दिया जाता है, जो साइंस, स्पोर्ट्स, आर्ट्स, एजुकेशन, बिजनेस या अपने संबंधित फील्ड में असाधारण क्षमता वाले होते हैं। EB वीजा की कई अन्य कैटेगरी भी हैं, जिसमें EB-2 और EB-3 शामिल हैं। ये दोनों कैटेगरी रोजगार आधारित होती हैं। EB-2 के तहत एडवांस डिग्री या स्पेशलाइज्ड नॉलेज वाले और EB-3 के तहत स्किल प्रोफेशनल वर्कर्स को ग्रीन कार्ड दिया जाता है। हालांकि, अब भारतीय धीरे-धीरे EB-1 के तहत ग्रीन कार्ड हासिल करने की चाहत रख रहे हैं।

नए गाइडलाइंस में क्या कहा गया है?
USCIS की गाइडलाइंस में कहा गया है कि अब EB-1 एप्लिकेशन में असाधारण क्षमता को साबित करने के लिए जो सबूत पेश किए जाएंगे, उस पर ध्यान दिया जाएगा। ग्रीन कार्ड हासिल करने के लिए कुछ क्राइटीरिया हैं, जिन्हें पूरा करना जरूरी होगा। EB-1 कैटेगरी के तहत ग्रीन कार्ड हासिल करने के लिए जब एप्लिकेशन दिया जाएगा, तो उसमें USCIS अब टीम अवार्ड को भी मान्यता देने वाली है। इस तरह अगर कोई ऐसी टीम में रहा है, जिसे अवार्ड मिला है तो वह भी ग्रीन कार्ड के लिए एलिजिबिल है।

USCIS ने ये भी स्पष्ट कर दिया है कि अगर कोई अपनी संबंधित फील्ड के किसी प्रतिष्ठित ग्रुप का सदस्य रहा है तो उसे भी ग्रीन कार्ड दिया जा सकता है। इमिग्रेशन अटॉर्नी की मानें तो अपडेट की वजह से एलिजिबिलिटी क्राइटीरिया अब और भी ज्यादा बड़ा हो जाएगा। इसका मकसद ज्यादा पारदर्शिता प्रदान करना और आवेदन करने वाले शख्स को सही सूबत पेश करने में मदद करना है। हालांकि, अभी नई गाइडलाइंस का सटीक प्रभाव देखा जाना बाकी है।

EB-1 कैटेगरी के तहत आवेदन करने वाले लोगों के लिए दस तरह के क्राइटीरिया होते हैं, जिसमें से तीन को पूरा करना होता है। किसी को अवार्ड दिया गया है तो उसे भी एजिलिबिल माना जाएगा। अपडेटेड गाइडलाइंस में कहा गया है कि टीम अवार्ड को EB-1 आवेदकों के लिए ‘अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय पुरस्कारों और अवार्ड’ की कैटेगरी में मान्यता दी जाएगी। अपडेटेड गाइडलाइंस की विस्तृत गाइडलाइंस यहां क्लिक कर भी पढ़ी जा सकती है।

Latest articles

महिला समाज और राष्ट्र की प्रगति का आधार, सर्वांगीण विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध — मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि महिला शक्ति न केवल परिवार, बल्कि समाज...

बीएचईएल में गूंजा मजदूर-किसान एकता का नारा, नुक्कड़ नाटक से नए श्रम कानूनों का विरोध

भोपाल बीएचईएल  गेट क्रमांक 5 पर आज मजदूर-किसान एकता का नया जोश देखने को मिला।...

लाड़ली बहनों के खातों में पहुंचे 1836 करोड़, सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी 122 करोड़ की सौगात

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश की सवा करोड़ लाड़ली बहनों को बड़ी सौगात...

ईरान-इजराइल युद्ध की आंच: देशभर में एलपीजी के लिए हाहाकार, 2 हजार का सिलेंडर 4 हजार में

अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच छिड़ी जंग की चिंगारी अब भारत के आम जनजीवन...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...