9.5 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयअब फ्रांस पर भड़के नेतन्याहू! लेबनान में फ्रेंच कंपनी पर इजरायली आर्मी...

अब फ्रांस पर भड़के नेतन्याहू! लेबनान में फ्रेंच कंपनी पर इजरायली आर्मी ने की बमबारी

Published on

नई दिल्ली,

इजरायल ने लेबनान की राजधानी बेरूत में एक फ्रांसीसी मल्टीनेशनल कंपी टोटलएनर्जीज गैस स्टेशन को निशाना बनाया है. इजरायल की ओर से ये हमला ऐसे समय में किया गया है जब फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और नेतन्याहू के बीच जुबानी जंग चल रही है.

इजरायल ने किया हवाई हमला
रिपोर्ट के अनुसार, बेरूत के दक्षिणी उपनगर में फ्रांसीसी कंपनी TotalEnergies पर इजरायल ने हवाई हमला किया है. जानकारी के अनुसार, इस हमले के बाद स्टेशन पर बड़े पैमाने पर आग लग गई. हालांकि, किसी के हताहत होने की जानकारी सामने नहीं आई है.

नेतन्याहू और मैक्रों के बीच क्या है विवाद
हाल ही में इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि “सभी सभ्य देशों” को इजरायल के साथ मजबूती से खड़ा होना चाहिए, क्योंकि वह ईरान के नेतृत्व वाली “बर्बर ताकतों से लड़ रहा है.”, उन्होंने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के इजरायल पर हथियार प्रतिबंध लगाने के आह्वान को “शर्मनाक” बताया.

फ्रांस ने लगाए हैं ये प्रतिबंध
शनिवार को एक वीडियो संदेश जारी करते हुए प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने इसे शर्मनाक बताते हुए कहा कि “आतंक की धुरी एक साथ खड़ी है, लेकिन जो देश कथित तौर पर इस आतंकी धुरी का विरोध करते हैं, वे इजरायल पर हथियार प्रतिबंध लगाने का आह्वान कर रहे हैं.” नेतन्याहू के इस बयान के तुंरत बाद ही मैक्रों के ऑफिस ने बयान जारी करते हुए सफाई दी और कहा कि फ्रांस इजरायल का पक्का दोस्त है और वह इजराइल की सुरक्षा का समर्थन करता है. साथ ही कहा कि अगर ईरान या उसके समर्थक इजरायल पर हमला करते हैं, तो फ्रांस हमेशा इजरायल के साथ खड़ा रहेगा.

भड़के नेतन्याहू बोले- उन्हें शर्म आनी चाहिए
नेतन्याहू ने कहा, “ऐसे समय में जब इजरायल ईरान के नेतृत्व वाली बर्बर ताकतों से लड़ रहा है, सभी सभ्य देशों को इजरायल के साथ मजबूती से खड़ा होना चाहिए. फिर भी राष्ट्रपति मैक्रों और कुछ अन्य पश्चिमी नेता अब इजरायल को हथियार देने पर प्रतिबंध लगाने की मांग कर रहे हैं. उन्हें शर्म आनी चाहिए. क्या ईरान हिज्बुल्लाह, हूती, हमास और उसके अन्य सहयोगियों पर हथियार प्रतिबंध लगा रहा है? बिल्कुल नहीं. आतंक की धुरी एक साथ खड़ी है, लेकिन जो देश कथित तौर पर इस आतंकी धुरी का विरोध करते हैं, वे इजरायल पर हथियार प्रतिबंध लगाने की मांग कर रहे हैं. यह कितनी शर्मनाक बात है.”

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...