9.5 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीय'ईरान पर जवाबी हमला करे इजरायल लेकिन...', बाइडेन ने नेतन्याहू के सामने...

‘ईरान पर जवाबी हमला करे इजरायल लेकिन…’, बाइडेन ने नेतन्याहू के सामने रखी ये शर्त

Published on

नई दिल्ली,

मिडिल ईस्ट में तनाव चरम पर है. इजरायल लगातार लेबनान पर हमला कर रहा है. वहीं ईरान और लेबनान की ओर से भी इजरायल पर लगातार हवाई हमले हो रहे हैं. ईरान और इजरायल के बीच जंग छिड़ने की अटकलें लगाई जा रही हैं. इसी बीच अमेरिका का बड़ा बयान सामने आया है. अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा, ‘इजरायल, ईरान के खिलाफ जवाबी कार्रवाई कर सकता है, लेकिन उसे हमले में भी सावधानी बरतने की जरूरत है. बाइडेन ने इजरायल से यह भी आग्रह किया कि वह ईरान के परमाणु संयंत्रों पर हमला न करे.

क्या बोले इजरायल के पूर्व पीएम
इजरायल के पूर्व पीएम नफताली बेनेट ने कहा, ‘ईरान पिछले 30 वर्षों से इजरायलियों को आतंकित कर रहा है. उसने अपने आतंक के जाल- हिज्बुल्लाह, हमास, इस्लामिक जिहाद और अन्य को इजरायल को घेरने और हमला करने के लिए भेजा. ईरान की सरकार ने इन आतंकवादियों को धन, प्रशिक्षण और हथियार मुहैया कराए. यदि इजरायल की अद्भुत तकनीक न होती, तो ये मिसाइलें हजारों निर्दोष लोगों की जान ले सकती थीं.

बता दें कि इजरायल के पूर्व प्रधानमंत्री नफताली बेनेट ने अपने X (ट्विटर) हैंडल पर स्पष्ट तौर पर लिखा था कि अब समय आ गया है कि हम ईरान के न्यूक्लियर प्रोग्राम के खिलाफ एक्ट करें. उनके केंद्रीय ऊर्जा केंद्रों को पूरी तरह से नष्ट कर दें. ताकि आतंकियों के साम्राज्य का खात्मा हो सके. यह हमला आतंक के ऑक्टोपस के सिर पर होगा.

उधर, इजरायल ने लेबनान की राजधानी बेरूत में एक फ्रांसीसी मल्टीनेशनल कंपी टोटलएनर्जीज गैस स्टेशन को निशाना बनाया है. इजरायल की ओर से ये हमला ऐसे समय में किया गया है जब फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और नेतन्याहू के बीच जुबानी जंग चल रही है.रिपोर्ट के अनुसार, बेरूत के दक्षिणी उपनगर में फ्रांसीसी कंपनी TotalEnergies पर इजरायल ने हवाई हमला किया है. जानकारी के अनुसार, इस हमले के बाद स्टेशन पर बड़े पैमाने पर आग लग गई. हालांकि, किसी के हताहत होने की जानकारी सामने नहीं आई है

 

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...