21.6 C
London
Wednesday, May 27, 2026
Homeभेल न्यूज़भोजपाल गरबा महोत्सव में भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह आज मचाएंगी धमाल

भोजपाल गरबा महोत्सव में भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह आज मचाएंगी धमाल

Published on

– भोजपाल गरबा महोत्सव जम्बूरी मैदान पर छह दिन तक टीवी अभिनेत्रियों की रहेगी धूम
– बेहतर फरफारमेंस पर प्रतिभागियों को सोने की अंगूठी, झुमका, मोबाइल मिलेगा इनाम

भोपाल

भोजपाल गरबा महोत्सव में दूसरे दिन भारी भीड़ रही। आयोजन देखने और गरबा डांडिया करने शहरवासी उमड़ पड़े। गरबा महोत्सव में शामिल होने आईं टीवी कलाकार रश्मि देसाई से रूबरू होने 20 हजार से ज्यादा लोग आयोजन में शामिल होने पहुंचे। इस दौरान रश्मि देसाई ने प्रतिभागियों के साथ डांडिया नृत्य कर माता रानी की आराधना की और अपनी प्रस्तुति देकर लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह सोमवार को धमाल मचाने आ रही हैं।

मुम्बई के टीवी कलाकार दे रहे प्रस्तुति
सोमवार को भोजपुरी गायिका व अभिनेत्री अक्षरा सिंह अपनी प्रस्तुति देने आ रही हैं। रविवार को टीवी अभिनेत्री रश्मि देसाई शहरवासियों से रूबरू होने पहुंची। आयोजन में लगातार मुम्बई से टीवी कलाकार अपनी प्रस्तुति देने गरबा आयोजन में पहुंच रहे हैं। 9 तारीख को सौम्या टंडन शहरवासियों से रूबरू होने आएंगी।

गुजरात की थीम की गई है साज-सज्जा
राजधानी के जम्बूरी मैदान पर 10 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले गरबा महोत्सव के लिए आयोजन स्थल को गुजरात की थीम पर सजाया गया है। रंगबिरंगी लाइट की रोशनी और साउंड की थाप पर यहां आने वाला हर कोई थिरकने को मजबूर हो गया। पहले साल ही भव्यता का स्वरूप लेकर भोजपाल गरबा महोत्सव शहरवासियों के बीच उभर कर सामने आया। 500 से ज्यादा प्रशिक्षित महिला-पुरुषों ने गरबा, डांडिया नृत्य कर माता रानी की आराधना की। आमजन के लिए अलग घेरा बनाया गया है, जहां लोग अपने परिवार के साथ गरबा डांडिया कर रहे हैं।

टीका तिलक लगाकर किया स्वागत, आधार कार्ड से दी एंट्री
अध्यक्ष सुनील यादव ने बताया कि यह पूरा आयोजन सांस्कृतिक और धार्मिक है। भोजपाल गरबा महोत्सव में शामिल होने के लिए आने वाले अतिथियों का मुख्य द्वार पर टीका, तिलक लगाकर स्वागत किया जा रहा है। लोगोंं को आईडी कार्ड देखकर प्रवेश दिया गया।

प्रतिभागियों को सोने की अंगूठी, झुमका, मोबाइल मिलेगा इनाम
भोजपाल गरबा महोत्सव में गरबा, डांडिया करने वाले प्रतिभागियों को सोने की अंगूठी, झुमका, मोबाइल, स्मार्ट वॉच और इयर फोन इनाम में मिलेगा। आयोजक मंडल ने एक सोने की अंगूठी, एक सोने की चैन, सात मोबाइल, 25 इयर फोन और 25 स्मार्ट वॉच देने का निर्णय लिया है।

पहले दिन इन्हें मिला ईनाम
शनिवार के विजेता प्रतिभागियों को मंच से ईनाम दिया गया। इसमें बेस्ट परफॉर्मेंस के लिए कृष्णा विश्वकर्मा को स्मार्ट वाच, निशि सिंह बेस्ट डांसर फीमेल को स्मार्ट वॉच। बेस्ट डांस के लिए मनीष विश्वकर्मा को नेक बैंड और बेस्ट डांस फीमेल के लिए नेहा वर्मा नेक बैंड इनाम स्वरूप दिया गया।

Latest articles

सुप्रीम कोर्ट ने बिहार SIR प्रक्रिया को ठहराया वैध, केंद्र को रिपोर्ट भेजने के निर्देश

चुनाव आयोग को विशेष पुनरीक्षण का अधिकार नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को बिहार...

भोपाल में IPS अधिकारी की नाबालिग बेटी ने लगाई फांसी, 11वीं की छात्रा थी, जांच में जुटी पुलिस

भोपाल। राजधानी भोपाल के वीआईपी इलाके चार इमली में रहने वाले एक आईपीएस अधिकारी...

मध्यप्रदेश में जमकर तप रहा नौतपा, 16 शहरों में 44 पार पारा, 3 दिन बारिश-आंधी के आसार

भोपाल। मध्यप्रदेश में नौतपा की शुरुआत भले ही आंधी और बूंदाबांदी के साथ हुई...

बीएचईएल के कुछ एजीएम 12 साल से नहीं बन पाये जीएम, अब फिर प्रमोशन की कतार में

केसी दुबे भोपाल यूनिट से कौन बनेंगा जीएम,कॉरपोरेट खंगाल रहा है कुंडली अगले साल कई...

More like this

भेल थ्रिफ्ट सोसायटी का प्रतिभा सम्मान समारोह 31 मई को, उत्कृष्ट छात्र और कर्मचारी होंगे सम्मानित

भोपाल। बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा वर्ष 2024-25 सत्र हेतु 'प्रतिभा सम्मान...

बीएचईएल जूनियर एग्जीक्यूटिव क्लब का 60वां वार्षिक सम्मेलन, स्मारिका ‘उड़ान’ का हुआ विमोचन

मुख्य अतिथि कार्यपालक निदेशक प्रदीप कुमार उपाध्याय का हुआ सम्मान, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा...

बीएचईएल में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 39 अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से तबादला

नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की अग्रणी कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) कॉर्पोरेट कार्यालय...