21.6 C
London
Wednesday, May 27, 2026
Homeभेल न्यूज़65 साल से संचालित हो रही है पिपलानी में रामलीला, नए प्रयोग...

65 साल से संचालित हो रही है पिपलानी में रामलीला, नए प्रयोग ने बढाया रामलीला का आकर्षण

Published on

भेल भोपाल

भेल उद्योगनगरी में 65 वें वर्ष की विविध कला रामलीला के द्वितीय दिवस विश्वामित्र के आग्रह पर राजा दशरथ ने युवराज राम को उन्हें सौप दिया, युवराज राम ने शिवधनुष तोड़कर स्वयंबर में माता सीता के साथ विवाह किया, उसके जब (जगदीश गुप्ता)भगवान परशुराम को जब आराध्य के शिव धनुष तोड़ने की खबर लगती है उन्हे क्रोध आता है, तब लक्ष्मण जी और परशुराम के बीच तीखी बहस संवाद होता है, निर्देशक लोकेश मौर्य के निर्देशन में प्रतिवर्ष नए नए प्रयोग से रामलीला को आकर्षक तैयार किया जाता है, रावण (हिम्मत राव पाटिल) ने भी स्वयंवर में भाग लिया,पूर्व महासचिव शिवप्रसाद साहू (दशरथ ), कृष परिहार(विश्वामित्र) , राजीव आर्य(जनक), लक्ष्मण का किरदार मयंक सिंह ने निभाया, प्रचार सच्ची योगेश सराठे ने बताया की शुरुआत में ट्रेनीज श्री टी एन गंजू, रामाधार प्रसाद द्वारा पहले कृष्ण जन्माष्टमी का ड्रामा किया गया, 1960 में जब पहली बार रामलीला हुई तब हॉस्टल से लकड़ी के पलंग का स्टेज और तिरपाल लगाकर रामलीला प्रारंभ हुई। सभी कर्मचारी दिन में स्क्रिप्ट तैयार कर शाम को रामलीला शो करते थे, टेंट में मेकअप होता था। रात्रि में हॉस्टल बंद हो जाने से कलाकारों का खाना भी वही बनाते थे खाते थे और वही सो भी जाया करते थे, पहली बार दशहरा का आयोजन पूर्व कार्यपालक महोदय पद्मनाभन द्वारा प्रारंभ कराया गया। धीरे—धीरे स्टेज फिर कमरे एक एक कर बनाए गए। आज भी फाउंडर मेंबर श्यामसुंदर हमारे साथ हैं। के एस चंद्रवंशी(रूप सज्जा निर्देशक) द्वारा बहुत सुंदर प्रतिरूप तैयार किए जाते हैं। समिति के महासचिव आरएस अरोरा और उपाध्यक्ष सुरेश सोनपुरे ने बताया की रामलीला पूर्व की तैयारियां एक माह पूर्व से जोर शोर से आरंभ हो जाती है तब जाकर इतना मनोरंजक रामलीला कर पाते है। जहां तक भोपाल शहर की सबसे पुरानी रामलीला होने का गौरव विविधकला विकास समिति पिपलानी को प्राप्त है।

Latest articles

सुप्रीम कोर्ट ने बिहार SIR प्रक्रिया को ठहराया वैध, केंद्र को रिपोर्ट भेजने के निर्देश

चुनाव आयोग को विशेष पुनरीक्षण का अधिकार नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को बिहार...

भोपाल में IPS अधिकारी की नाबालिग बेटी ने लगाई फांसी, 11वीं की छात्रा थी, जांच में जुटी पुलिस

भोपाल। राजधानी भोपाल के वीआईपी इलाके चार इमली में रहने वाले एक आईपीएस अधिकारी...

मध्यप्रदेश में जमकर तप रहा नौतपा, 16 शहरों में 44 पार पारा, 3 दिन बारिश-आंधी के आसार

भोपाल। मध्यप्रदेश में नौतपा की शुरुआत भले ही आंधी और बूंदाबांदी के साथ हुई...

बीएचईएल के कुछ एजीएम 12 साल से नहीं बन पाये जीएम, अब फिर प्रमोशन की कतार में

केसी दुबे भोपाल यूनिट से कौन बनेंगा जीएम,कॉरपोरेट खंगाल रहा है कुंडली अगले साल कई...

More like this

भेल थ्रिफ्ट सोसायटी का प्रतिभा सम्मान समारोह 31 मई को, उत्कृष्ट छात्र और कर्मचारी होंगे सम्मानित

भोपाल। बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा वर्ष 2024-25 सत्र हेतु 'प्रतिभा सम्मान...

बीएचईएल जूनियर एग्जीक्यूटिव क्लब का 60वां वार्षिक सम्मेलन, स्मारिका ‘उड़ान’ का हुआ विमोचन

मुख्य अतिथि कार्यपालक निदेशक प्रदीप कुमार उपाध्याय का हुआ सम्मान, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा...

बीएचईएल में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 39 अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से तबादला

नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की अग्रणी कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) कॉर्पोरेट कार्यालय...