21.6 C
London
Wednesday, May 27, 2026
Homeभेल न्यूज़अयोध्या बायपास पर डंपर ने युवक को कुचला, परिजनों ने किया प्रदर्शन

अयोध्या बायपास पर डंपर ने युवक को कुचला, परिजनों ने किया प्रदर्शन

Published on

भोपाल।

भेल क्षेत्र के अयोध्या नगर थाने के नजदीक शनिवार रात को एक डंपर ने एक्टिवा सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। रविवार सुबह बॉडी का पीएम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। दोपहर को परिजनों ने बॉडी को अयोध्या चौराहे पर रख कर आरोपी चालक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। परिजनों ने उचित मुआवजा देने की भी मांग की है। परिजनों का आरोप है कि आरोपी चालक को पकड़ने के बाद छोड़ दिया गया है।

जानकारी के अनुसार आकाश पुत्र कैलाश गुजराती (18) एच सेक्टर अयोध्या नगर अपने दोस्त के साथ रात करीब 11 बजे एक्टिवा से घर जा रहा था। आकाश एक वाशिंग सेंटर पर काम करता था। अयोध्या थाने के नजदीक एक्टिवा को मिट्‌टी से भरे डंपर ने जोरदार टक्कर मार दी। इससे पीछे बैठे आकाश की मौत हो गई। मृतक इकलौता बेटा था। मृतक के पिता कैलाश ने बताया कि हादसे के बाद पास में मौजूद डायल 100 ने पीछा कर आरोपी चालक को पकड़ लिया था। इसके बाद उसे छोड़ दिया गया। आरोपी को तत्काल गिरफ्तार किया जाना चाहिए।

रहवासियों ने बताया कि हादसे के बाद घायल नीतेश को पुलिस वाहन से अस्पताल तक नहीं पहुंचाया गया था। बाद में उसे अस्पताल पहुंचाया। आरोपी चालक को मौके से ही पकड़ लिया था, इसके बाद भी चालक को छोड़ दिया।

रविवार को प्रदर्शन के दौरान पुलिस समझाइश देने पहुंची थी। मृतक के मामा संजय ने बताया कि क्रिया-कर्म के लिए 25 हजार रुपए मिले हैं। हम उचित मुआवजा दिलाने और आरोपी को जल्द पकड़ने की मांग कर रहे हैं।

चालक को हिरासत में लिया अयोध्या नगर थाना प्रभारी महेश लिल्लारे ने बताया कि आरोपी चालक को हिरासत में ले लिया है। डंपर को भी जब्त कर थाने में खड़ा कर लिया गया है। आरोपी पर कार्रवाई की जा रही है।

Latest articles

सुप्रीम कोर्ट ने बिहार SIR प्रक्रिया को ठहराया वैध, केंद्र को रिपोर्ट भेजने के निर्देश

चुनाव आयोग को विशेष पुनरीक्षण का अधिकार नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को बिहार...

भोपाल में IPS अधिकारी की नाबालिग बेटी ने लगाई फांसी, 11वीं की छात्रा थी, जांच में जुटी पुलिस

भोपाल। राजधानी भोपाल के वीआईपी इलाके चार इमली में रहने वाले एक आईपीएस अधिकारी...

मध्यप्रदेश में जमकर तप रहा नौतपा, 16 शहरों में 44 पार पारा, 3 दिन बारिश-आंधी के आसार

भोपाल। मध्यप्रदेश में नौतपा की शुरुआत भले ही आंधी और बूंदाबांदी के साथ हुई...

बीएचईएल के कुछ एजीएम 12 साल से नहीं बन पाये जीएम, अब फिर प्रमोशन की कतार में

केसी दुबे भोपाल यूनिट से कौन बनेंगा जीएम,कॉरपोरेट खंगाल रहा है कुंडली अगले साल कई...

More like this

भेल थ्रिफ्ट सोसायटी का प्रतिभा सम्मान समारोह 31 मई को, उत्कृष्ट छात्र और कर्मचारी होंगे सम्मानित

भोपाल। बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा वर्ष 2024-25 सत्र हेतु 'प्रतिभा सम्मान...

बीएचईएल जूनियर एग्जीक्यूटिव क्लब का 60वां वार्षिक सम्मेलन, स्मारिका ‘उड़ान’ का हुआ विमोचन

मुख्य अतिथि कार्यपालक निदेशक प्रदीप कुमार उपाध्याय का हुआ सम्मान, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा...

बीएचईएल में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 39 अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से तबादला

नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की अग्रणी कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) कॉर्पोरेट कार्यालय...