21.6 C
London
Wednesday, May 27, 2026
Homeभेल न्यूज़उत्तर प्रदेश सांस्कृतिक परिषद ने किया ड्राइंग एंड कलरिंग प्रतियोगिता का आयोजन

उत्तर प्रदेश सांस्कृतिक परिषद ने किया ड्राइंग एंड कलरिंग प्रतियोगिता का आयोजन

Published on

भोपाल।

उत्तर प्रदेश सांस्कृतिक परिषद द्वारा परिषद प्रांगण में छोटे बच्चों की रचनात्मकता विकास के लिए विषय आधारित ड्राइंग एंड कलरिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें तकरीबन 80 बच्चों ने हिस्सा लिया। वहां उपस्थित बच्चों व उनके अभिवावक उत्साहित दिखे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में पधारे भोजपाल महोत्सव के अध्यक्ष सुनील यादव ने उत्तर प्रदेश सांस्कृतिक परिषद के कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि बहुत सुंदर कार्यक्रम है। बच्चों के लिए निरंतर प्रतियोगिता होती रहे इसके लिए उनका भरपूर सहयोग रहेगा। विशिष्ट अतिथि बीएचईएल भोपाल के अपर महाप्रबंधक अनिल कुमार सिंह ने उत्तर प्रदेश सांस्कृतिक परिषद के कार्यकारिणी पदाधिकारियों को इस सफल आयोजन के लिए बधाई दी। उत्तर प्रदेश सांस्कृतिक परिषद के वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामनारायण गिरी भी मौजूद रहे।

अतिथियों द्वारा सभी प्रतिभागियों व विजेताओं को प्रमाण-पत्र व पुरस्कार प्रदान किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उत्तर प्रदेश सांस्कृतिक परिषद के अध्यक्ष आरपी मौर्य ने की। स्वागत व्यक्तव्य रजनीकांत चौबे, कार्यक्रम के दौरान परिषद के सचिव चंदन सिंह ने उत्तर प्रदेश सांस्कृतिक परिषद के द्वारा आयोजित कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान उत्तर प्रदेश सांस्कृतिक परिषद के कार्यकारिणी सदस्य समसुल हक को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन विनय सिंह तथा पुरस्कार वितरण समारोह का संचालन प्रद्युमन प्रजापति एवं संदीप राय ने किया। मातृभाषा मंच पर प्रस्तुति के लिए रोमा सिंह, नेहा मौर्या, सौम्या मौर्या, रिद्धिमा गुप्ता,सिल्वी विश्वकर्मा आरोही सिंह, आयुषी मौर्या,शांभवी सिंह को सम्मानित किया गय। परिषद के महासचिव चंदन सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता में विजेता रहे ग्रुप ए-प्रथम शात्विक मौर्य, द्वितीय श्रेयांशी सिंह, तृतीय शांभवी सिंह, प्रोत्साहन नित्या विश्वकर्मा, आरव पटेल, रिद्धिमा कटियार और विशिष्ट प्रोत्साहन आराध्या पाण्डेय।

ग्रुप बी – प्रथम प्रत्यूषा दास,द्वितीय यश मौर्या,तृतीय आयुष श्रीवास्तव,प्रोत्साहन समृद्ध मौर्या, अनुभव सिंह, प्रत्युश कटियार विशिष्ट। ग्रुप सी- प्रथम आरोही सिंह, द्वितीय पारुल प्रजापति, तृतीय कार्तिक सिंह, प्रोत्साहन अंशुमन कुशवाहा, रेहान सामी, ओजस्विनी, विशिष्ट प्रोत्साहन अंजली विश्वकर्मा, आराध्या श्रीवास्तव। प्रतियोगिता के निर्णायक वरिष्ठ कलाकार राजेंद्र वर्मा रहे। कार्यक्रम में मनीष कुमार मल्ल, शिवकांत प्रसाद, मुकेश पाण्डेय, सत्यम पांडेय, अभिमन्यु पांडेय, विनोद कुमार मौर्य, सुनील विश्वकर्मा,अनिल मौर्य, जगतनारायण सिंह, अभय सिंह, लवकुश मौर्य सहित प्रदेश सांस्कृतिक परिषद के सदस्य मौजूद थे।

Latest articles

सुप्रीम कोर्ट ने बिहार SIR प्रक्रिया को ठहराया वैध, केंद्र को रिपोर्ट भेजने के निर्देश

चुनाव आयोग को विशेष पुनरीक्षण का अधिकार नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को बिहार...

भोपाल में IPS अधिकारी की नाबालिग बेटी ने लगाई फांसी, 11वीं की छात्रा थी, जांच में जुटी पुलिस

भोपाल। राजधानी भोपाल के वीआईपी इलाके चार इमली में रहने वाले एक आईपीएस अधिकारी...

मध्यप्रदेश में जमकर तप रहा नौतपा, 16 शहरों में 44 पार पारा, 3 दिन बारिश-आंधी के आसार

भोपाल। मध्यप्रदेश में नौतपा की शुरुआत भले ही आंधी और बूंदाबांदी के साथ हुई...

बीएचईएल के कुछ एजीएम 12 साल से नहीं बन पाये जीएम, अब फिर प्रमोशन की कतार में

केसी दुबे भोपाल यूनिट से कौन बनेंगा जीएम,कॉरपोरेट खंगाल रहा है कुंडली अगले साल कई...

More like this

भेल थ्रिफ्ट सोसायटी का प्रतिभा सम्मान समारोह 31 मई को, उत्कृष्ट छात्र और कर्मचारी होंगे सम्मानित

भोपाल। बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा वर्ष 2024-25 सत्र हेतु 'प्रतिभा सम्मान...

बीएचईएल जूनियर एग्जीक्यूटिव क्लब का 60वां वार्षिक सम्मेलन, स्मारिका ‘उड़ान’ का हुआ विमोचन

मुख्य अतिथि कार्यपालक निदेशक प्रदीप कुमार उपाध्याय का हुआ सम्मान, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा...

बीएचईएल में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 39 अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से तबादला

नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की अग्रणी कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) कॉर्पोरेट कार्यालय...