— बलराज चोगले प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष बने
उज्जैन।
स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी संयुक्त संगठन के पदाधिकारियों ने राज्यपाल मंगू भाई पटेल से राजभवन में मुलाकात कर कई अहम विषयों पर चर्चा की। संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष संजय चौबे ने बताया कि मप्र स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी संयुक्त संगठन भोपाल में प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की गई है। जिसमें बलराज चोगले को सर्वसम्मति से प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष चुना गया। इस अवसर पर समस्त सदस्यों ने श्री चोगले का अभिनंदन किया। बैठक के बाद पदाधिकारियों ने राज्यपाल से मुलाकात की। यह जानकारी मनोहर परमार ने दी।
