9.9 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीय'इजरायल को 70 साल पीछे धकेल दिया...', 7 अक्टूबर हमले की बरसी...

‘इजरायल को 70 साल पीछे धकेल दिया…’, 7 अक्टूबर हमले की बरसी पर बोले खामेनेई

Published on

नई दिल्ली,

आज से ठीक एक साल पहले 7 अक्टूबर को हमास ने इजरायल के म्यूजिक फेस्टिवल में जमा भीड़ पर बर्बर हमला कर दिया था. बड़ी संख्या में लोगों का कत्लेआम किया गया और हमास ने कईयों को बंधक बना लिया. इस मौके पर ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई ने प्रतिक्रिया दी है.

खामेनेई ने कहा कि ऑपरेशन अल-अक्सा फ्लड ने यहूदी शासन को 70 साल पीछे धकेल दिया है. इजरायल ने 10 दिन के राष्ट्रीय शोक का ऐलान किया है. इस हमले में 1200 से अधिक इजरायलियों की मौत हो गई थी जबकि हमास ने 250 से ज्यादा लोगों को बंधक बना लिया था. हमास ने इस हमले को ऑपरेशन अल-अक्सा फ्लड नाम दिया था.

उस समय हमास के एक वरिष्ठ अधिकारी गाजी अहमद ने कहा था कि इजरायल का नामोनिशान मिटने तक हम चैन से नहीं बैठेंगे. उन्होंने कहा कि इजरायल एक ऐसा देश है, जिसका हमारी जमीन पर कोई स्थान नहीं है. हम इस देश का खात्मा करना होगा क्योंकि इससे अरब और इस्लामिक देशों को खतरा है. हमें यह कहने में कोई शर्म नहीं है कि हम पूरी ताकत से फिर हमला करेंगे.

उन्होंने इजरायल के अस्तित्व पर सवाल उठाते हुए कहा था कि इजरायल का अस्तित्व फिलिस्तीनी नागरिकों के लिए पीड़ा का कारण है. सात अक्टूबर का हमला तो सिर्फ शुरुआत है. हम दूसरा, तीसरा और चौथा हमला भी करेंगे क्योंकि हमारे पास इच्छाशक्ति है और लड़ने की क्षमता है. हम शहीद होने के लिए तैयार हैं क्योंकि हम शहीदों के देश के तौर पर जाने जाते हैं. हम नागरिकों को नुकसान नहीं पहुंचाना चाहते लेकिन जमीनी स्तर पर कुछ जटिलताएं हैं. उन्होंने कहा कि हम इजरायल का खात्मा होने तक बार-बार सात अक्टूबर जैसा हमला दोहराएंगे. हम पीड़ित हैं. हम जो करते हैं, वह न्यायसंगत है.

7 अक्टूबर से जारी है जंग
सात अक्टूबर को हमास ने गाजा पट्टी से इजरायल पर 5 हजार से ज्यादा रॉकेट दागकर हमला कर दिया था. इसके तुरंत बाद इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने हमास के खिलाफ जंग का ऐलान कर दिया था. शुरुआती दो हफ्तों की जंग में गाजा पट्टी तबाह हो गई थी.

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...