9.9 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयपाकिस्तान जाकर भारत की तारीफ क्यों करने लगा जाकिर नाइक, सरकारी एयरलाइन...

पाकिस्तान जाकर भारत की तारीफ क्यों करने लगा जाकिर नाइक, सरकारी एयरलाइन PIA की बखिया उधेड़ी

Published on

इस्लामाबाद

पाकिस्तान जाकर विवादित इस्लामी उपदेशक जाकिर नाइक का हृदय परिवर्तन देखने को मिल रहा है। उसने पाकिस्तान की एयरलाइंस पीआईए की जमकर आलोचना की है। वह भी पाकिस्तान की धरती पर हजारों लोगों की भीड़ के सामने। जाकिर नाइक ने कहा कि वह राजकीय अतिथि बनकर पाकिस्तान आया है। इसके बावजूद सरकारी एयरलाइंस ने उसके सामानों के पैसे वसूले। नाइक ने कहा कि अगर वह भारत में यह करता तो कोई भी एयरलाइंस नाम सुनकर उसके लगेज का किराया माफ कर देती।

जाकिर नाइक ने क्या कहा
जाकिर नाइक ने कहा, “मैं अभी आपको मिसाल दूंगा। मैं आ रहा था। हमारा सामान हजार किलो था। मुझे रोक दिया गयाष पीआईए के अधिकारियों से बात किया। नाम नहीं लेता हूं। सीईओ से बात किया, कंट्री मैनेजर, एयरपोर्ट मैनेजर से बात की। उसने कहा- डॉक्टर साहब आपके लिए कुछ भी करूंगा। मैंने कहा- छह लोग जा रहे थे। 500-600 किलो सामान ज्यादा है। तब उसने कहा- हां-हां, कोई बात नहीं, आपको 50% डिस्काउंट दूंगा। मैंने कहा- 50% डिस्काउंट के बदले मैं और चार लोगों को लेकर आऊं तो सस्ता पड़ेगा ना। मैंने कहा- देना हो तो फ्री में करो, नहीं तो पूरा पैसा ले लो। मैंने ऑफर ठुकरा दिया।”

बोला- पाकिस्तान में सरकारी गेस्ट से ऐसा सलूक
उसने आगे कहा, “पीआईए- पाकिस्तान एयरलाइंस। अरे इंडिया में कोई भी गैर मुस्लिम मुझे देखेगा तो फ्री में छोड़ेगा। ये है इंडिया। गैर मुस्लिम डॉक्टर साहब (जाकिर नाइक) को देखता है तो 1000 किलो-2000 किलो छोड़ देता है। ये पाकिस्तान है। गवर्मेंट का गेस्ट हूं मैं। मेरे वीजा पर लिखा है स्टेट गेस्ट। और आपके पीआईए का सीईओ बोलता है कि आपको 50% डिस्काउंट दूंगा। चार्ज कर रहे हैं 110 रिंगेट एक किलो का। मुझे इतना दुख हुआ कि मैं पाकिस्तान में आ रहा हूं। डॉक्टर जाकिर नाइक स्टेट गेस्ट है और वो 300 किलो छोड़ नहीं सकते, बोल रहे हैं 50% डिस्काउंट देंगे। मुझे नहीं चाहिए तेरा डिस्काउंट। मैं चार-छह लोगों को और लेकर आऊंगा और मेरा सामान आ जाएगा।”

जाकिर नाइक ने भारत की जमकर तारीफ की
जाकिर नाइक ने कहा, “सच बोलने पर मुझे दुख होता है, लेकिन ये है पाकिस्तान का हाल। इंडिया में वो हिंदू मुझे देखेगा, डॉक्टर साहब हैं, जो भी कहेंगे सच कहेंगे सच के सिवा कुछ भी नहीं कहेंगे। ये इंडिया है। आज के तारीख में भी भारतीय गलत नहीं है, सरकार गलत है। वो आज है, कल नहीं रहेगी। जो इज्जत मुझे इंडिया में मिलती है, पाकिस्तान के लोग मुझे चाहते हैं, ये नहीं कहता मैं।

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...