9.9 C
London
Tuesday, March 17, 2026
Homeराज्यUP: बेरहम मां! दो महीने के बच्चे को तालाब में डुबोया, फिर...

UP: बेरहम मां! दो महीने के बच्चे को तालाब में डुबोया, फिर शव को झाड़ियों में फेंका

Published on

बिजनौर,

उत्तर प्रदेश के बिजनौर से मां की ममता को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है. पति से विवाद के चलते एक महिला ने अपने दो माह के बच्चे को तालाब में फेंक दिया, जिससे उसकी डूबकर मौत हो गई. वहीं महिला ने पुलिस को बताया कि कुछ लोगों ने बच्चा छीनकर भाग गया है. लेकिन सीसीटीवी कैमरे की वजह से पूरी घटना का खुलासा हो गया और पुलिस ने आरोपी मां को हिरासत में ले लिया.

पुलिस के मुताबिक, करीब एक साल पहले गुफरान ने अपनी बेटी चांदनी की शादी थाना नूरपुर के मोहल्ला मोरना निवासी सलीम से की थी. सलीम दिल्ली में फूल डेकोरेटिंग का काम करता है. चांदनी अपने दो माह के बेटे को लेकर पति सलीम से मिलने दिल्ली गई थी, जहां गुजारा भत्ता देने या तलाक देने की बात करते हुए पति सलीम से उसका विवाद हो गया. पति सलीम ने चांदनी से कहा था कि अगर वह उसका बच्चा लौटा देगी तो वह उसे तलाक दे देगा.

पति द्वारा खर्च के लिए पैसे न देने से थी परेशान
लेकिन, चांदनी अपने पति द्वारा खर्च के लिए पैसे न देने से इतनी परेशान हो गई कि शनिवार को दिल्ली से लौटी और रात 8 बजे उसने अपने बेटे हुसैन को मेवानवाड़ा रोड पर ईदगाह गेट चौराहे के पास तालाब में फेंक दिया. फिर वह वापस घर आ गई. जब परिजनों ने उससे बच्चे के बारे में पूछा, तो चांदनी ने बताया कि उसने बच्चे को तालाब में फेंका है.

झाड़ियों के पास कूड़े के ढेर में फेंका शव
फिर रात 9 बजे उसकी दो बहनें और उसका भाई उसे लेकर तालाब पर गए और बच्चे को तालाब से बाहर निकाला. लेकिन तब तक बच्चे की डूबने से मौत हो चुकी थी. मामा-मौसी बच्चे के शव को उठाकर ले आए. फिर चांदनी बच्चे के शव को झाड़ियों के पास कूड़े के ढेर में फेंककर फरार हो गई. पुलिस ने पति सलीम की शिकायत पर चांदनी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उससे पूछताछ कर रही है.

पुलिस को भी गुमराह करती रही महिला
पूछताछ के दौरान महिला काफी देर तक पुलिस को गुमराह करती रही और बच्चे की हत्या करने से भी इनकार करती रही. फिर उसने बताया कि जब वह वापस लौट रही थी तो धामपुर के पास कुछ लोगों ने उसका बच्चा छीन लिया और उसने तुरंत अपने पति और ससुराल वालों को इसकी जानकारी दी.

अपना जुर्म कबूल कर लिया महिला
लेकिन पुलिस को महिला की कहानी पर यकीन नहीं हुआ, इसलिए उन्होंने उसके दिल्ली से आने की जानकारी और रूट का पता लगाया. इसके बाद उन्होंने सीसीटीवी कैमरे को खंगाला, जिसमें चांदनी बच्चों के साथ कमरे में जाती दिखी. लेकिन जब वह लौट रही थी, तो उसके हाथ में बच्चा नहीं था. पुलिस ने जब उससे सख्ती से पूछताछ की, तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया.

Latest articles

नई दिल्ली में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात, शिक्षा सुधारों पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान...

हमीदिया अस्पताल फायरिंग: पुलिस की बड़ी लापरवाही उजागर, घायल हिस्ट्रीशीटर के साथ पहुंचे जवान भी थे निहत्थे

भोपाल हमीदिया अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर शनिवार सुबह हुई फायरिंग की घटना में पुलिस...

मप्र में पेंशन भुगतान की नई व्यवस्था 1 अप्रैल से लागू, एसबीआई बनेगा एग्रीगेटर बैंक

भोपाल मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य के करीब साढ़े चार लाख पेंशनभोगियों को बड़ी राहत देते...

ग्रुप-5 भर्ती परीक्षा 2026: स्वास्थ्य विभाग में 373 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू

भोपाल मप्र कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) ने स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े स्टाफ नर्स, पैरामेडिकल और...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...