16.4 C
London
Tuesday, April 28, 2026
HomeUncategorizedइलेक्ट्रिक व्हीकल्स में शिकायतों के बाद केंद्र ने Ola को भेजा नोटिस,...

इलेक्ट्रिक व्हीकल्स में शिकायतों के बाद केंद्र ने Ola को भेजा नोटिस, 15 दिन में मांगा जवाब

Published on

नई दिल्ली,

केंद्र सरकार ने ओला इलेक्ट्रिक के खिलाफ शिकायतों पर शो-कॉज नोटिस जारी किया है. सेंट्रल कंज्यूमर प्रोटेक्शन अथॉरिटी (CCPA) ने हजारों शिकायतें मिलने के बाद एक्शन लिया है. यह नोटिस 3 अक्टूबर को जारी किया गया था जिसमें दावा किया गया कि ओला ने सेवा की कमियों, भ्रामक विज्ञापनों, अनुचित ट्रेड प्रैक्टिस और कंज्यूमर राइट्स का उल्लंघन किया है. ओला को नोटिस का 15 दिनों के भीतर जवाब देने को कहा गया है.

ओला इलेक्ट्रिक को अपनी सेवा समस्याओं के चलते काफी आलोचना का सामना करना पड़ा है, जिसमें कॉमेडियन कुणाल कामरा और ओला के संस्थापक भाविश अग्रवाल के बीच सोशल मीडिया पर नोक-झोंक भी शामिल है. बीते दिन कॉमेडियन कुणाल और भाविश अग्रवाल के बीच एक्स पर वर्ड-वॉर हुआ था, जिसमें ओला ऑनर ने उन्हें सर्विस सेंटर आकर जॉब जॉइन करने का ऑफर दिया था.

इन शिकायतों के बाद भेजा गया शो-कॉज नोटिस
उपभोक्ता मामलों के विभाग द्वारा संचालित राष्ट्रीय उपभोक्ता हेल्पलाइन ने 1 सितंबर 2023 से 30 अगस्त 2024 के बीच ओला के ई-स्कूटर्स से संबंधित 10,644 शिकायतें दर्ज की हैं. इनमें से 3,389 मामले सेवा में देरी, 1,899 डिलीवरी में देरी और 1,459 सर्विस को लेकर वादाखिलाफी से संबंधित है.

इन शिकायतों ने कंपनी की उत्पादन खामियों, सेकंड-हैंड स्कूटर की बिक्री, रद्द की गई बुकिंग के लिए रिफंड की कमी, सर्विसिंग के बाद लगातार समस्याओं, ओवरचार्जिंग, बिलिंग में गड़बड़ी और बैटरी संबंधित समस्याओं जैसे गंभीर मुद्दों पर पर जोर दिया गया है.

सीसीपीए कर रहा शिकायतों की जांच
उपभोक्ता मामलों के विभाग की सचिव निधि खरे ने बताया कि सीसीपीए ओला इलेक्ट्रिक के खिलाफ कई शिकायतों की जांच कर रहा है, जो कि खासतौर पर खराब सेवा से संबंधित हैं. उन्होंने कहा, “हम आशा करते हैं कि कंपनी इन चिंताओं को जल्द हल करेगी.” वहीं, ओला इलेक्ट्रिक ने इस मामले पर कोई टिप्पणी नहीं की है. विवाद और जांच के बीच, कंपनी के शेयरों में करीब 9 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई, जीजे 90.26 रुपये पर पहुंच गई.

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...