9.9 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयहिजबुल्लाह का एक और कमांडर ढेर, लेबनान में तेज होगा इजरायली ग्राउंड...

हिजबुल्लाह का एक और कमांडर ढेर, लेबनान में तेज होगा इजरायली ग्राउंड ऑपरेशन, उतारे 15000 सैनिक

Published on

बेरूत

इजरायल ने बेरूत पर हमला करके हिजबुल्लाह के एक वरिष्ठ कमांडर सुहैल हुसैनी को मार गिराया गया है। इजरायली सेना मंगलवार को इसकी घोषणा की और कहा कि सोमवार को इजरायली वायुसेना ने एक सटीक हमले में हुसैनी को निशाना बनाया। हुसैनी बेरूत स्थित हिजबुल्लाह के मुख्यालय का कमांडर और जिहाद परिषद का सदस्य था। इजरायली सेना ने बताया वह समूह की रसद प्रबंधन की देखरेख करता है, जिसमें ईरा से हथियारों की सप्लाई भी शामिल है।

हिजबुल्लाह ने कई शीर्ष नेता खत्म
अभी तक हिजबुल्लाह ने अपने कमांडर की मारे जाने को लेकर कोई बयान नहीं दिया है। पिछले महीने के आखिर में इजरायल ने दक्षिणी बेरूत में हिजबु्ल्लाह के गढ़ पर भीषण बमबारी शुरू की थी, जो अब तक जारी की है। इजरायली हमले में हिजबुल्लाह के प्रमुख हसन नसरल्लाह समेत इसके लगभग सारे शीर्ष नेता मारे गए हैं।

हिजबुल्लाह ने कहा कि उसके मारे गए कमांडरों की जगह नई तैनाती कर दी है। ईरान समर्थित चरमपंथी समूह ने गाजा पट्टी में युद्धविराम होने तक इजरायल के खिलाफ रॉकेट, मिसाइल और ड्रोन से हमले करने की कसम खाई है। हिजबुल्लाह ने कहा है कि वह गाजा पट्टी में हमास के समर्थन में इजरायल पर अपने हमले जारी रखेगा।

लेबनान में ऑपरेशन तेज
इस बीच मंगलवार को इजरायली सेना ने घोषणा की है कि वह दक्षिणी लेबनान में हिजबुल्लाह के खिलाफ अपने अभियान को और तेज करने जा रही है। इजरायली मीडिया में आईडीएफ के हवाले से बताया गया है कि उसने दक्षिणी लेबनान में चौथी डिवीजन तैनात की है। रिपोर्टों के अनुसार, 146वीं रिजर्व डिवीजन ने सोमवार रात को दक्षिणी पश्चिमी लेबनान के तटीय क्षेत्र में अभियान शुरू किया।

दक्षिणी लेबनान में आईडीएफ की पहले से ही 98वीं, 36वीं और 91वीं डिवीजन तैनात हैं, जो हिजबुल्लाह के खिलाफ व्यापक जमीनी अभियान चला रही हैं। 146वीं रिजर्व डिवीजन के जुड़ने से लेबनान में इजरायल के जमीनी हमले में शामिल सैनिकों की कुल संख्या 15,000 से अधिक हो गई है।

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...