9.9 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयतालिबान ने डूरंड लाइन पर काटी बाड़ तो पाकिस्‍तानी सेना ने उड़ा...

तालिबान ने डूरंड लाइन पर काटी बाड़ तो पाकिस्‍तानी सेना ने उड़ा दी चौकी, अफगान सीमा पर जोरदार भिड़त, तनाव

Published on

इस्‍लामाबाद

पाकिस्‍तान और तालिबानी सेना के बीच सीमा रेखा डूरंड लाइन पर जोरदार भिड़त हो गई है। पाकिस्‍तानी मीडिया का दावा है कि तालिबानी सैनिकों ने पाक‍िस्‍तान- अफगान सीमा के नौशकी गजनी सेक्‍टर में सीमा पर लगाई बाड़ को नष्‍ट कर दिया। इसके बाद पाकिस्‍तानी सेना ने जोरदार जवाब दिया और तालिबानी सैनिकों की चौकी को ही उड़ा दिया। इस दौरान दोनों ही सेनाओं के बीच जोरदार गोलीबारी भी हुई है। इस ताजा घटनाक्रम से तालिबान और पाकिस्‍तान के बीच तनाव काफी बढ़ गया है। तालिबान ने साफ कह दिया है कि वह अंग्रेजों की बनाई डूरंड लाइन को नहीं मानता है और वह सीमा पर बाड़ लगाने का कड़ा विरोध करता है।

पाकिस्‍तानी मीडिया ने बताया कि अफगान‍ तालिबान के सैनिकों ने पाकिस्‍तानी सैनिकों की पोस्‍ट पर हमला किया था। इसके बाद पाकिस्‍तानी सेना ने भी तालिबानी सैनिकों की चौकियों को सीमा पर निशाना बनाया। बताया जा रहा है कि तालिबानी सैनिकों ने पाकिस्‍तान के सीमा पर लगाए गए बाड़ को काट दिया था। इसके बाद पाकिस्‍तानी सैनिक उसे मरम्‍मत करने पहुंचे थे और इसी दौरान तालिबानी सेना ने हमला कर दिया। पाकिस्‍तान का दावा है कि उसके जवाबी हमले में तालिबानी सेना को भारी नुकसान पहुंचा है।

तालिबान और पाकिस्‍तानी सेना में बढ़ रहा तनाव
पाकिस्‍तानी सूत्रों ने कहा कि उनका देश अपनी सीमा की सुरक्षा के लिए कठोर कदम उठाता रहेगा। पाकिस्‍तान और तालिबान की सेना के बीच ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब जोरदार लड़ाई हुई है। तालिबानी सैनिक कई बार पाकिस्‍तानी सैनिकों को मौत के घात उतार चुके हैं। यहीं नहीं अक्‍सर दोनों सेनाओं के बीच में तोपों और भारी हथियारों से लड़ाई होती रहती है। पाकिस्‍तान कई बार तालिबानी सेना और सरकार को चेतावनी दे चुका है लेकिन अभी तक हमले रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं।

अभी पिछले महीने ही तालिबानी सैनिकों ने भारी हथियारों से प्‍लोसिन इलाके में सीमा पर पाकिस्‍तानी सेना की सीमा चौकियों को उड़ा दिया था। यह हमला 8 और 9 सितंबर को किया गया था। इसके बाद पाकिस्‍तानी सेना ने जवाबी हमला बोला था। पाकिस्‍तानी सेना ने दावा किया था कि इस पलटवार में तालिबान को काफी नुकसान पहुंचा है। उसने कहा कि 16 तालिबानी लड़ाके मारे गए और 27 घायल हो गए। तालिबान के दो टैंक तबाह करने का भी दावा किया गया था। तालिबानी सरकार का दावा है कि अंग्रजों ने गलत तरीके से सीमा का बंटवारा किया है और पेशावर उनका हिस्‍सा है। वहीं पाकिस्‍तानी सेना का कहना है कि तालिबानी सरकार टीटीपी आतंकियों की मदद कर रही है।

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...