16.4 C
London
Tuesday, April 28, 2026
HomeUncategorizedमुकेश अंबानी, गौतम अडानी और रतन टाटा की दौलत मिला दें तो...

मुकेश अंबानी, गौतम अडानी और रतन टाटा की दौलत मिला दें तो भी पड़ेगी कम, यह रईस परिवार कौन?

Published on

नई दिल्‍ली

सऊदी अरब के शाही परिवार हाउस ऑफ सऊद की गिनती दुनिया के सबसे अमीर परिवारों में होती है। उनकी दौलत 1.4 ट्रिलियन डॉलर से ज्‍यादा है। यह एलन मस्क, मुकेश अंबानी, रतन टाटा और गौतम अडानी जैसे अरबपतियों की कुल संपत्ति से भी ज्‍यादा है। 1744 में अपनी स्थापना के बाद से यह शाही परिवार अपनी ताकत और दौलत के लिए जाना जाता है।

हाउस ऑफ सऊद सत्ता में आने के बाद से दुनिया के सबसे अमीर और ताकतवर परिवारों में से एक बना हुआ है। इस परिवार में लगभग 15,000 सदस्य हैं। लेकिन, इसकी ज्‍यादातर दौलत और ताकत लगभग 2,000 लोगों के एक मुख्य समूह के पास है। परिवार की दौलत मुख्य रूप से उसके विशाल तेल भंडार और निवेश से आती है।

किंग सलमान करते हैं पर‍िवार का नेतृत्‍व
इस परिवार का नेतृत्व वर्तमान शासक किंग सलमान बिन अब्दुलअजीज अल सऊद करते हैं। उनकी निजी संपत्ति लगभग 18 अरब डॉलर आंकी गई है। परिवार के एक और प्रमुख सदस्य प्रिंस अलवलीद बिन तलाल के पास एक समय 13.4 अरब डॉलर की संपत्ति थी। हालांकि यह आंकड़ा समय के साथ बदलता रहा है। खासकर 2017 में भ्रष्टाचार के आरोपों में उनकी गिरफ्तार के बाद।

अल यममाह पैलेस सऊदी अरब के शासक का आधिकारिक निवास है। 1983 में बना यह भव्य महल 40 लाख वर्ग फीट में फैला है। यह पारंपरिक नज्दी वास्तुकला का प्रदर्शन करता है। इसके अंदर 1,000 कमरे, एक भव्य मूवी थियेटर, बॉलिंग एली, कई स्विमिंग पूल और यहां तक कि एक मस्जिद भी है।

कई महलों का मालिक है शाही परिवार
शाही परिवार के पास कई अन्य असाधारण महल हैं, जैसे अल-अवजा पैलेस, जहां मेहमानों की मेजबानी की जाती है। मध्य रियाद में एर्ग पैलेस परिवार के कार्यालय के रूप में कार्य करता है। इसका इस्‍तेमाल वीआईपी बैठकों और सरकारी कामों में भी होता है।हाउस ऑफ सऊद कला का बहुत सम्मान करता है। उसके पास पारंपरिक इस्लामी कलाकृति से लेकर प्रसिद्ध कलाकारों की उत्कृष्ट कृतियों का कलेक्‍शन है।

लक्जरी के प्रति शाही परिवार का लगाव उनकी याच और निजी जेट के बेड़े से पता लगता है। प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के पास 40 करोड़ डॉलर का सुपरयाच सेरेन है। इसमें एक आंतरिक समुद्री जल पूल, दो हेलीपैड और यहां तक कि एक बर्फ का कमरा भी है।

गोल्‍ड प्‍लेटेड बोइंग 747-400 विमान
484 फीट लंबी एक अन्य याच प्रिंस अब्दुलअजीजी के पास है। इसमें एक जिम, सौना और स्विमिंग पूल जैसी शानदार सुविधाओं के साथ 64 मेहमान ठहर सकते हैं। इसके अलावा, शाही परिवार के पास एक कनवर्टेड बोइंग 747-400 है। इसे गोल्‍ड प्‍लेटेड शानदार हवाई हवेली में बदल दिया गया है।

परिवार की संपत्तियों में लग्जरी कारों का भी महत्वपूर्ण स्थान है। सऊदी अरबपति तुर्की बिन अब्दुल्ला के पास 2.2 करोड़ डॉलर मूल्य का कलेक्‍शन है। इनमें लेम्बोर्गिनी एवेंटाडोर सुपरवेलोस, रोल्स-रॉयस फैंटम कूपे और एक सोने की परत चढ़ी लेम्बोर्गिनी एवेंटाडोर एसवी जैसे हाई-एंड मॉडल शामिल हैं।

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...