10.7 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयक्या है चीन की एनाकोंडा रणनीति जिससे बिलबिलाने लगा ताइवान, अमेरिका की...

क्या है चीन की एनाकोंडा रणनीति जिससे बिलबिलाने लगा ताइवान, अमेरिका की बढ़ी टेंशन

Published on

बीजिंग

चीन ने ताइवान पर कब्जे के लिए एनाकोंडा रणनीति का इस्तेमाल कर रहा है। यह स्वशासित ताइवान को घेरने की चीन की सबसे नई रणनीतिक है। इसका पहला लक्ष्य ताइवान की सेना को थकाना है। अमेजन के वर्षावन में पाए जाने वाले एनाकोंडा अपने छलावरण और धैर्य के लिए जानें जाते हैं। वे अक्सर घंटों या दिनों तक इंतजार करते हैं जब तक कि अनजान शिकार हमला करने की सीमा में न आ जाए। जब शिकार उसकी पहुंच में होता है, तो वह तेजी से हमला करता है। यह तुरंत अपने शिकार के चारों ओर कुंडली बनाकर उसे जकड़ लेता है, जब तक कि शिकार दम घुटने से मर न जाए।

क्या है एनाकोंडा रणनीति
जैसे एनाकोंडा धीरे-धीरे अपने शिकार को जकड़ता है, और उसकी सांस की नली को दबाकर जीवन को खत्म कर देता है, वैसे ही चीन, ताइवान को आतंकित करने, उसका गला घोंटने के लिए एक मल्टी डायमेंशनल रणनीति बना रहा है। चीन इस रणनीति को तब तक चलाएगा, जब तक कि ताइवान आत्मसमर्पण न कर दे। ताइवान के आकलन के अनुसार, चीनी सेनाएं “धीरे-धीरे लेकिन निश्चित रूप से” द्वीप देश के चारों ओर अपनी उपस्थिति बढ़ा रही हैं।

ताइवानी सेना के कमांडर ने क्या कहा
ताइवान के नौसेना कमांडर एडमिरल तांग हुआ ने कहा, “पीएलए (चीनी सेना) ताइवान को निचोड़ने के लिए ‘एनाकोंडा रणनीति’ का उपयोग कर रहा है।” एक इंटरव्यू में एडमिरल तांग ने चेतावनी दी कि चीनी सेनाएं “धीरे-धीरे लेकिन निश्चित रूप से” उनके देश के चारों ओर अपनी उपस्थिति बढ़ा रही हैं। वे कहते हैं, “वे जब चाहें ताइवान को घेरने के लिए तैयार हैं।”

ताइवान में बढ़ी चीनी घुसपैठ
आंकड़े भी उनके दावों का समर्थन करते हैं। ताइवान जलडमरूमध्य के मध्य में वास्तविक सीमा, मध्य रेखा के पार पीएलए हवाई घुसपैठ की संख्या में पांच गुना से अधिक की वृद्धि दर्ज की गई है, जो जनवरी में 36 से अगस्त में 193 हो गई है। ताइवान के आसपास काम करने वाले पीएलए जहाजों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है, जो जनवरी में 142 से अगस्त में 282 हो गई है। ये जहाज ताइवान के करीब भी आ रहे हैं। कई चीनी जहाज तो ताइवान के तट से 24 समुद्री मील की दूरी पर पहुंचे हैं।

ताइवान पर कब्जे का अभ्यास कर रहा चीन
ताइवान के नौसेना कमांडर के अनुसार, वे अब कुछ दिनों के लिए गश्त कर रहे हैं, जबकि पहले यह कुछ घंटों के लिए होता था। चीनी युद्ध अभ्यासों में गहराई आई है और खास मिशन को अंजाम देने के लिए बार-बार ट्रेनिंग कराई जा रही है। वे सेना की सभी शाखाओं को शामिल करते हुए संयुक्त अभ्यास कर रहे हैं, जो नाकाबंदी और एम्फीबियस शिप हमले जैसे अधिक यथार्थवादी युद्ध परिदृश्यों का अनुकरण करते हैं। उदाहरण के लिए, संयुक्त स्वॉर्ड-2024A अभ्यास में, चीनी तटरक्षक बल (CCG) ने पहली बार PLA के साथ संयुक्त संचालन का अभ्यास किया।

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...