16.4 C
London
Tuesday, April 28, 2026
HomeUncategorizedकौन हैं नोएल टाटा? रतन टाटा के निधन के बाद हो रही...

कौन हैं नोएल टाटा? रतन टाटा के निधन के बाद हो रही है जिनकी सबसे ज्यादा चर्चा

Published on

नई दिल्ली,

भारत के दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा का मंगलवार रात निधन हो गया. रतन टाटा के निधन के बाद देश-विदेश की बड़ी हस्तियों समेत उनके चाहने वाले उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं और उन्हें याद कर रहे हैं. सोशल मीडिया पर उनकी सौम्यता और दयालु स्वभाव की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है. इसी बीच टाटा परिवार के एक सदस्य की भी चर्चा हो रही है और वो हैं नोएल टाटा. नोएल टाटा को लेकर कई तरह के कयास भी लगाए जा रहे हैं. अगर टाटा परिवार की बात करें तो रतन टाटा के बाद नोएल टाटा ही चर्चा में रहते हैं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी रतन टाटा के निधन के बाद नोएल टाटा से बात की और संवेदनाएं व्यक्त की. ऐसे में जानते हैं कि आखिर नोएल टाटा कौन हैं और परिवार में रतन टाटा के साथ उनका क्या रिश्ता है?

कौन हैं नोएल टाटा?
टाटा परिवार में नोएल टाटा, रतन टाटा के भाई (सौतेले भाई) हैं. बता दें कि रतन टाटा के पिता नवल टाटा ने दो शादियां की थीं. नवल टाटा ने पहली शादी सूनी कमिश्रिएट से की थी, जिनके दो बच्चे थे जिनका नाम है रतन टाटा और जिमी टाटा. रतन टाटा और जिमी टाटा ने शादी नहीं की. नवल टाटा और उनकी पहली पत्नी अलग हो गए और नवल टाटा ने फिर स्विट्जलैंड की एक बिजनेसमैन सिमोन से साल 1955 में शादी की. नवल टाटा और सिमोन के बेटे हैं नोएल टाटा.

बिजनेस टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, नोएल टाटा, सर रतन टाटा ट्रस्ट और सर दोराबजी टाटा ट्रस्ट के बोर्ड में ट्रस्टी भी हैं. वे टाटा इंटरनेशनल लिमिटेड, वोल्टास लिमिटेड, टाटा इन्वेस्टमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड के वर्तमान अध्यक्ष और टाइटन कंपनी लिमिटेड के उपाध्यक्ष भी हैं.

इससे पहले उन्होंने 11 साल तक ट्रेंट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर के रूप में काम किया था. इसके बाद,साल 2012 में उन्हें ट्रेंट के उपाध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया और बाद में 2014 में अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया. नोएल टाटा ने ट्रेंट को एक स्टोर से 330 स्टोर तक पहुंचाया है. वे कंसाई नेरोलैक पेंट्स और स्मिथ्स के बोर्ड में भी हैं. कंपनी की एक्सचेंज फाइलिंग के अनुसार, नोएल टाटा ससेक्स यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट हैं और उन्होंने INSEAD से इंटरनेशनल एग्जीक्यूटिव प्रोग्राम भी किया है.

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...