10.7 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयभारत अब भी मुझे मारना चाहता है'... खालिस्तानी आतंकी पन्नू ने उगला...

भारत अब भी मुझे मारना चाहता है’… खालिस्तानी आतंकी पन्नू ने उगला जहर, बोला- बाइडन प्रशासन फेल

Published on

न्यूयॉर्क

खालिस्तानी आतंकवादी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने एक बार फिर भारत के खिलाफ जहर उगला है। उसने आरोप लगाया है कि भारत के खुफिया एजेंट अभी भी उसे मारना चाहते हैं। पन्नू ने बाइडन प्रशासन की भी आलोचना की। उसने कहा कि बाइडन प्रशासन अपनी शांत कूटनीति के कारण भारत सरकार को रोकने में विफल रही है। पन्नू को अमेरिका और कनाडा का शागिर्द माना जाता है। उसके पास इन दोनों देशों की नागरिकता है। वह अपने आकाओं के इशारे पर भारत के खिलाफ जहर उगलता रहता है। पिछले साल अमेरिका ने आरोप लगाया था कि भारत से जुड़े एजेंटों ने अमेरिकी-कनाडाई नागरिक पन्नू की हत्या की कोशिश की थी।

पन्नू ने अमेरिकी सरकार से जताई नाराजगी
न्यूयॉर्क में अपने कार्यालय में एक इंटरव्यू में गुरपतवंत सिंह पन्नू ने कहा, “जोखिम बढ़ गया है। मोदी शासन को किसी भी परिणाम का सामना नहीं करना पड़ा है। उन्हें जवाबदेह नहीं ठहराया गया है। वे क्यों रुकेंगे?” भारत सरकार ने पन्नू को आतंकवादी घोषित किया हुआ है और उसके समूह सिख फॉर जस्टिस को प्रतिबंधित भी किया है। इसके बावजूद अमेरिका आतंकवाद की स्वघोषित परिभाषा के अनुसार, खालिस्तानी आतंकवादियों को शरण दिए हुए है, जबकि मुस्लिम आतंकवाद को रोकने के लिए दुनियाभर के देशों पर बमबारी करता रहता है।

अमेरिका ने भारत पर लगाया है पन्नू की हत्या की साजिश का आरोप
पन्नू की कथित तौर पर हत्या की साजिश के आरोपों के कारण भारत-अमेरिका संबंध भी प्रभावित हुए हैं। अमेरिकी न्याय विभाग ने न्यूयॉर्क के दक्षिणी जिले में एक अभियोग पत्र जारी किया था। इसमें आरोप लगाया गया कि एक भारतीय नागरिक निखिल गुप्ता को एक भारतीय सरकारी कर्मचारी – जिसे “सीसी-1” के रूप में जाना जाता है – ने विदेशों में आतंकवादियों की हत्या की एक व्यापक योजना के तहत पन्नू की हत्या करने के लिए भर्ती किया था। उस समय, पन्नू का समूह भारतीय प्रवासी समुदायों के बीच अनौपचारिक खालिस्तान जनमत संग्रह का आयोजन कर रहा था। हालांकि, गुप्ता ने खुद को निर्दोष बताया है।

कनाडा भी अमेरिका की राह पर
इतना ही नहीं, कनाडा ने भी खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या का आरोप भारत पर लगाया था। निज्जर भी भारत में घोषित आतंकवादी था। उसकी सरे के गुरुद्वारे के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। निज्जर लंबे समय से पन्नू का करीबी सहयोगी था। कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने सिखों के वोट के लिए संसद में भारत पर निज्जर की हत्या का आरोप लगाया था, जिसे भारत ने बेतुका बताकर खारिज कर दिया था। इस कारण भारत और कनाडा के संबंध काफी खराब हो गए और दोनों देशों ने एक दूसरे के वरिष्ठ राजनयिकों को निकाल दिया था।

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...