25.9 C
London
Wednesday, May 27, 2026
Homeभेल न्यूज़भोजपाल गरबा महोत्सव का रंगारंग समापन, लायंस क्लब ने दिया शहर के...

भोजपाल गरबा महोत्सव का रंगारंग समापन, लायंस क्लब ने दिया शहर के बेस्ट सांस्कृतिक गरबा का अवार्ड

Published on

प्रतिभागियों को ईनाम में मिली सोने की अंगूठी, स्मार्ट फोन, वॉच और नेक बैंड

भोपाल।

राजधानी के जम्बूरी मैदान पर चल रहे भोजपाल गरबा महोत्सव का गुरुवार को रंगारंग प्रस्तुति के साथ समापन हो गया। 6 दिनों तक चले गरबा महोत्सव में 2 लाख से ज्यादा लोग माता रानी की आराधना करने पहुंचे। इस मौके पर भोजपाल गरबा महोत्सव के आयोजक व अध्यक्ष सुनील यादव, संयोजक विकास वीरानी, महामंत्री हरीश कुमार राम सहित पूरी टीम मौजूद रही।

मिला बेस्ट संस्कृति गरबा अवार्ड
भोजपाल गरबा महोत्सव को लायन्स क्लब द्वारा शहर के बेस्ट सांस्कृति गरबा अवार्ड से सम्मानित किया गया। लायंस क्लब द्वारा यह सम्मान अध्यक्ष सुनील यादव, संयोजक विकास वीरानी, महामंत्री हरीश कुमार राम सहित पुरी टीम ने ग्रहण किया।

इनाम में मिली गोल्ड रिंग, स्मार्ट फोन
गरबा महोत्सव में प्रस्तुति देने पहुंचे प्रतिभागियों को ईनाम में सोने की अंगूठी, स्मार्ट फोन, स्मार्ट वॉच और नेक बैंड मिला। 6 दिन के आयोजन में 42 प्रतिभागियों को इनाम दिया गया। अध्यक्ष सुनील यादव ने बताया कि यह पूरा आयोजन सांस्कृतिक और धार्मिक रूप से आयोजित किया गया। अतिथियों का मुख्य द्वार पर टीका, तिलक लगाकर स्वागत वंदन किया गया। यादव ने बताया कि आयोजन में शहरवासियों का भरपूर सहयोग मिला।

अंतिम दिन भारी भीड़ पहुँची
गरबा महोत्सव के अंतिम दिन 50 हजार से ज्यादा लोग आयोजन में पहुंचे। पहले साल ही भव्यता का स्वरूप लेकर भोजपाल गरबा महोत्सव शहरवासियों के बीच उभर कर सामने आया। आयोजन में वीरेंद्र तिवारी, सुनील शाह, महेंद्र नामदेव दीपक बैरागी अखिलेश नागर, विनय सिंह, केश कुमार शाह, मधु भवनानी, दीपक शर्मा,देवेन्द्र चौकसे, सुनील वैष्णव, गोपाल शर्मा, चंदन वर्मा, मनीष निम्बोलकर सहित पूरी टीम मौजूद रही।

Latest articles

सुप्रीम कोर्ट ने बिहार SIR प्रक्रिया को ठहराया वैध, केंद्र को रिपोर्ट भेजने के निर्देश

चुनाव आयोग को विशेष पुनरीक्षण का अधिकार नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को बिहार...

भोपाल में IPS अधिकारी की नाबालिग बेटी ने लगाई फांसी, 11वीं की छात्रा थी, जांच में जुटी पुलिस

भोपाल। राजधानी भोपाल के वीआईपी इलाके चार इमली में रहने वाले एक आईपीएस अधिकारी...

मध्यप्रदेश में जमकर तप रहा नौतपा, 16 शहरों में 44 पार पारा, 3 दिन बारिश-आंधी के आसार

भोपाल। मध्यप्रदेश में नौतपा की शुरुआत भले ही आंधी और बूंदाबांदी के साथ हुई...

बीएचईएल के कुछ एजीएम 12 साल से नहीं बन पाये जीएम, अब फिर प्रमोशन की कतार में

केसी दुबे भोपाल यूनिट से कौन बनेंगा जीएम,कॉरपोरेट खंगाल रहा है कुंडली अगले साल कई...

More like this

भेल थ्रिफ्ट सोसायटी का प्रतिभा सम्मान समारोह 31 मई को, उत्कृष्ट छात्र और कर्मचारी होंगे सम्मानित

भोपाल। बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा वर्ष 2024-25 सत्र हेतु 'प्रतिभा सम्मान...

बीएचईएल जूनियर एग्जीक्यूटिव क्लब का 60वां वार्षिक सम्मेलन, स्मारिका ‘उड़ान’ का हुआ विमोचन

मुख्य अतिथि कार्यपालक निदेशक प्रदीप कुमार उपाध्याय का हुआ सम्मान, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा...

बीएचईएल में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 39 अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से तबादला

नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की अग्रणी कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) कॉर्पोरेट कार्यालय...