10.7 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयEast Asia Summit के मंच पर PM मोदी की धाक, उद्धाटन स्पीच...

East Asia Summit के मंच पर PM मोदी की धाक, उद्धाटन स्पीच के बाद तुरंत बाद बुलाया गया संबोधन के लिए

Published on

वियनतियाने,

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को 19वें पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन को संबोधित किया. सूत्रों के अनुसार, .मौजूदा मेजबान और अगले सम्मेलन के मेजबान के बाद पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन को संबोधित करने के लिए आमंत्रित किए जाने वाले पहले नेता रहे. इसे बडी कामयाबी के तौर पर देखी जा रही है..और इसे आसियान देशों के बीच भारत के बढ़ते असर के रूप में भी देखा जा रहा है.

इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी का उल्लेख एकमात्र ऐसे नेता के रूप में किया गया जिन्होंने सबसे अधिक पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलनों में सबसे अधिक भाग लिया है. पीएम 19 पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलनों में से नौ में शिरकत कर चुके हैं.

पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन (EAS) भाग लेने वाले देशों के राष्ट्राध्यक्षों/सरकार प्रमुखों की बैठक को संदर्भित करता है, जो सालाना आयोजित की जाती है. पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन की शुरुआत 2005 में मलेशिया के कुआलालंपुर में पहले पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन के आयोजन के साथ हुई थी. अपनी शुरुआत में, पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में 16 प्रतिभागी देश शामिल थे.

यह युद्ध का युग नहीं है- पीएम मोदी
अपने संबोधन में, पीएम मोदी ने इस बात पर जोर दिया कि भारत ने हमेशा आसियान एकता और केंद्रीयता का समर्थन किया है. PM मोदी ने कहा, ‘म्यांमार की स्थिति पर हम आसियान दृष्टिकोण का समर्थन करते हैं. हम Five-point कन्सेन्सस का भी समर्थन करते हैं…एक पड़ोसी देश के नाते, भारत अपना दायित्व निभाता रहेगा.’

दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में चल रहे संघर्षों के बारे में बात करते हुए पीएम मोदी ने कहा, ‘विश्व के अलग-अलग क्षेत्रों में चल रहे संघर्षों का सबसे नकारात्मक प्रभाव ग्लोबल साउथ के देशों पर हो रहा है. सभी चाहते हैं कि चाहे यूरेशिया हो या पश्चिम एशिया, जल्द से जल्द शांति और स्थिरता की बहाली हो.’

PM मोदी ने कहा, ‘मैं बुद्ध की धरती से आता हूँ, और मैंने बार-बार कहा है कि यह युद्ध का युग नहीं है. समस्याओं का समाधान रणभूमि से नहीं निकल सकता. संप्रभुता, क्षेत्रीय अखंडता और अन्तर्राष्ट्रीय कानूनों का आदर करना आवश्यक है. मानवीय दृष्टिकोण रखते हुए, डायलॉग और diplomacy को प्रमुखता देनी होगी. विश्वबंधु के दायित्व को निभाते हुए, भारत इस दिशा में हर संभव योगदान करता रहेगा.’

आतंकवाद को बताया गंभीर चुनौती
पीएम मोदी ने कहा कि आतंकवाद भी वैश्विक शांति और सुरक्षा के लिए एक गंभीर चुनौती है. इसका सामना करने के लिए, मानवता में विश्वास रखने वाली ताकतों को एकजुट होकर काम करना ही होगा. साइबर, Maritime और स्पेस के क्षेत्रों में आपसी सहयोग को बल भी देना होगा.

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...