10.7 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयन्‍यूयॉर्क की मेट्रो में दौड़ रहे चूहे, चमक रही दिल्‍ली मेट्रो, रूसी...

न्‍यूयॉर्क की मेट्रो में दौड़ रहे चूहे, चमक रही दिल्‍ली मेट्रो, रूसी मीडिया ने उड़ाया अमेरिका का मजाक तो मिला चीन का साथ

Published on

मास्‍को

यूक्रेन युद्ध को लेकर अमेरिका और रूस के बीच तनातनी बढ़ती जा रही है। अमेरिकी मीडिया जहां रूस को लेकर लगातार हमले करता रहता है, वहीं रूसी मीडिया भी वॉशिंगटन की पोल खोलता रहता है। रूसी मीडिया स्‍पुतनिक ने अब भारत की दिल्‍ली मेट्रो को लेकर अमेरिका को आईना दिखाया है जो खुद को सुपरपावर कहता है लेकिन सुविधाएं देने के नाम पर जीरो है। स्‍पुतनिक न्‍यूज ने एक्‍स पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें दिखाया कि न्‍यूयॉर्क मेट्रो में चूहे दौड़ रहे हैं और हर तरफ गंदगी है, वहीं दिल्‍ली मेट्रो हर तरफ चमचमा रही है। दिल्‍ली मेट्रो की साफ सफाई दिल जीत रही है। स्‍पुतनिक के इस वीडियो पर चीन के भारत में दूतावास की प्रवक्‍ता ने भी दिल्‍ली मेट्रो की तारीफ की है।

स्‍पुतनिक एक्‍स पर वीडियो पोस्‍ट करके लिखा, ‘नई दिल्‍ली मेट्रो बनाम अमेरकिा का न्‍यूयार्क मेट्रो। आप किस मेट्रो में जाना पसंद करेंगे।’ इस वीडियो में नजर आ रहा है कि दिल्‍ली मेट्रो में सब आसानी से आ जा रहे हैं और ट्रेन के अंदर से लेकर बाहर स्‍टेशन तक शानदार साफ सफाई है। वहीं न्‍यूयार्क मेट्रो में स्‍टेशन से लेकर ट्रेन के अंदर तक हर जगह गंदगी दिख रही है। स्‍टेशन पर हर जगह कचड़ा फैला हुआ है। लोग ट्रेन के अंदर भी सीट पर लेटे हुए हैं। स्‍टेशन की दीवारों पर पानी रिसा है जिससे काफी काई और गंदगी जमी हुई है।

रूसी मीडिया ने आलोचना पर यह दिया जवाब
वीडियो में नजर आ रहा है कि ट्रेन की पटरियां भी गंदगी से भरी हुई हैं। स्‍टेशन पर चूहे दौड़ रहे हैं। स्‍पुतनिक ने एक और पोस्‍ट करके कहा कि हमें हमारे वीडियो पर काफी कॉमेंट मिले हैं और कहा गया है कि न्‍यूयॉर्क मेट्रो 100 साल से ज्‍यादा पुरानी है जबकि नई दिल्‍ली मेट्रो काफी नई है। रूसी मीडिया रिपोर्ट ने कहा कि इस तुलना में एक दिक्‍कत है। रूस की मेट्रो 1930 के दशक में बनी थी और यह अभी भी नई और साफ नजर आती है। गिरावट आना अपनी पसंद है। स्‍पुतनिक ने एक वीडियो भी जारी किया है जिसमें मास्‍को मेट्रो को दिखाया गया है जो काफी साफ नजर आ रही है और आलीशान सुविधाएं भी मौजूद हैं।

स्‍पुतनिक के इस वीडियो पर चीन के नई दिल्‍ली में दूतावास की प्रवक्‍ता यू जिंग ने भी तारीफ की है और कहा कि मेरा समर्थन नई दिल्‍ली मेट्रो को जाता है। स्‍पुतनिक के इस पोस्‍ट पर दिल्‍ली मेट्रो की सोशल मीडिया में जमकर तारीफ हो रही है। एक यूजर राजीव पांडे ने लिखा, ‘दिल्ली मेट्रो न्‍यूयॉर्क के सबवे सिस्‍टम से ज्‍यादा अच्‍छी और साफ है। मैं इस सप्‍ताह न्‍यूयॉर्क में था। न्‍यूयॉर्क मेट्रो गंदी थी और कई ऐसे लोग थे जो बिना टिकट ही यात्रा कर रहे थे। यही नहीं मेट्रो के अंदर कई ड्रग्‍स लेने वाले भी मौजूद थे और वे समस्‍या पैदा कर रहे थे। लोग मेट्रो के अंदर ही सबसे सामने थूक रहे थे। दिल्‍ली मेट्रो न्‍यूयॉर्क से कहीं ज्‍यादा अच्‍छी है।’

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...