10.7 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयमुइज्जू के बाद ट्रूडो की भी अक्ल आई ठिकाने... लाओस में पीएम...

मुइज्जू के बाद ट्रूडो की भी अक्ल आई ठिकाने… लाओस में पीएम मोदी से मुलाकात के दौरान लगा दी ये गुहा

Published on

विएनतियान

कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो और भारतीय पीएम नरेंद्र मोदी के बीच लाओस में मुलाकात हुई है। जस्टिन ट्रूडो ने बताया कि उनकी लाओस में प्रधानमंत्री मोदी के साथ ‘संक्षिप्त बातचीत’ हुई है। ट्रूडो ने कहा कि पीएम मोदी के साथ उन ‘वास्तविक मुद्दों ‘के बारे में बात हुई, जिन्हें ‘ हल करने की आवश्यकता है।’ ट्रूडो ने लाओस में एक संवाददाता सम्मेलन में संवाददाताओं से कहा, ‘मैंने इस बात पर जोर दिया कि हमें अभी और काम करने की जरूरत है।’

ट्रूडो ने कहा, ‘कनाडाई लोगों की सुरक्षा और कानने का शासन कायम रखना किसी भी कनाडाई सरकारी की मूलभूत जिम्मेदारी है। हमें वास्तविक मुद्दों को सुलझाने की जरूरत है।’ इस दौरान ट्रूडो ने कनाडा में भारतीय मूल के लोगों पर हिंसा को लेकर चिंता जताई। उन्होंने कहा, ‘पिछले कुछ महीनों में पूरे देश में भारतीय-कनाडाई लोगों पर हिंसा के चिंताजनक पैटर्न देख रहे हैं।’

कनाडा के लोगों की सुरक्षा प्राथमिकता
कनाडाई प्रधानमंत्री ने कहा, ‘हमने जो बात की उसके बारे में मैं विस्तार से नहीं बताऊंगा, लेकिन मैंने कई बार कहा है कि कनाडाई लोगों की सुरक्षा और कानून के शासन को बनाए रखना किसी भी कनाडाई सरकार की मूलभूत जिम्मेदारियों में से एक है, और मैं इसी पर ध्यान केंद्रित करूंगा।’ हरदीप सिंह निज्जर के सवाल पर ट्रूडो ने कहा कि एक साल पहले उन्होंने ‘विश्वसनीय आरोप साझा किए थे।’

ट्रूडो ने लगाया था भारत पर आरोप
कनाडा की संसद में पिछले साल आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में भारत के एजेंट के शामिल होने के आरोप लगाने के बाद जस्टिन ट्रूडो और पीएम मोदी के बीच यह दूसरी बार मुलाकात हुई है। इसके पहले दोनों नेता जी20 शिखर सम्मेलन के दौरान नई दिल्ली में मिले थे। खालिस्तान टाइगर फोर्स के प्रमुख और भारत सरकार की तरफ से वांछित करार दिए गए आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की जून 2023 में कनाडा के सरे में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने संसद में दावा किया था कि निज्जर की हत्या में भारतीय एजेंटों के शामिल होने के ‘विश्वसनीय आरोप’ हैं। भारत ने ट्रूडों के आरोपों को ‘बेतुका’ और ‘प्रेरित’ बताते हुए खारिज किया था। इन आरोपों के बाद दोनों देशों के संबंधों में काफी खटास आई है। हालांकि, पिछले आरोपों के मुकाबले लाओस में जस्टिन ट्रूडो का रुख संबंधों को सुधारने वाला दिखाई दिया। इसी सप्ताह मालदीव के मुइज्जू के बाद ट्रूडो दूसरे राष्ट्र प्रमुख हैं, जिनका रुख बदला है।

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...