11.3 C
London
Thursday, March 12, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयअमेरिका राष्ट्रपति चुनाव: नवंबर से जनवरी तक जानें किस तारीख में क्या...

अमेरिका राष्ट्रपति चुनाव: नवंबर से जनवरी तक जानें किस तारीख में क्या होगा, कब मिलेगा नया प्रेसिडेंट

Published on

वॉशिंगटन

अमेरिका में इस साल राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति पद के लिए चुनाव होने जा रहे हैं। चुनाव में मुख्य मुकाबला डोनाल्ड ट्रंप और कमला हैरिस के बीच रहने की उम्मीद है। डेमोक्रेटिक पार्टी की कैंडिडेट कमला हैरिस हैं, जो फिलहाल उपराष्ट्रपति के पद हैं। वहीं रिपब्लिकन पार्टी से उम्मीदवार बने डोनाल्ड ट्रंप 2016 से 2020 तक अमेरिका के प्रेसीडेंट रह चुके हैं। उपराष्ट्रपति पद के रिपब्लिकन उम्मीदवार जेडी वेंस और डेमोक्रेटिक कैंडिडेट टिम वाल्ज हैं। चुनाव की प्रक्रिया नवंबर में शुरू होगी और अगले साल जनवरी में नतीजे आएंगे।

अमेरिका में इस समय प्रचार जोरशोर से चल रहा है। अमेरिका में अगले महीने यानी नवंबर में चुनाव की प्रक्रिया शुरू होने से जनवरी में नतीजों तक, चुनाव से संबंधित घटनाओं की तारीखें हम आपको बता रहे हैं। इससे पता चलता है कि अमेरिका में अगले कुछ समय सियासी हलचल रहेगी, जिस पर दुनिया की निगाह है।

चुनाव के बीच ट्रंप की सजा पर भी नजर
5 नवंबर, 2024 अमेरिका में चुनाव का दिन है। नवंबर में ही मेल-इन बैलेट भी पहुंचने हैं, ये एक देरी की वदह भी बन सकते हैं। वहीं 26 नवंबर की तारीख भी खास रहने वाली है। इस दिन ट्रंप को सजा सुनाई जाएगी। किसी अपराध के लिए दोषी ठहराए जाने वाले पहले मौजूदा या पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप को मैनहट्टन हश मनी मामले में सजा का ऐलान होगा। ये मामला ट्रंप के एक पूर्व पोर्न स्टार के साथ संबंधों से जुड़ा है।

17 दिसंबर, 2024: निर्वाचक, जो मिलकर इलेक्टोरल कॉलेज बनाते हैं, राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति का चयन करने के लिए अपने संबंधित राज्यों या कोलंबिया जिले में मिलेंगे। इसके एक हफ्ते बाद 25 दिसंबर को चुनावी वोट सीनेट के अध्यक्ष को प्राप्त होने चाहिए। यह भूमिका इस तारीख तक उपराष्ट्रपति और आर्किविस्ट निभाते हैं।

इसके बाद अगले साल यानी 2025 के जनवरी महीने की 6 जनवरी को उपराष्ट्रपति कांग्रेस के संयुक्त सत्र में इलेक्टोरल कॉलेज वोटों की गिनती की अध्यक्षता करते हैं और नतीजों का ऐलान करते हैं। वह बताते हैं कि कौन राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति चुना गया है। इके बाद 20 जनवरी को एक समारोह में विजेता राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति को आधिकारिक तौर पर पद की शपथ दिलाई जाती है।

Latest articles

गौ संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए राज्य में आएगी ‘गौ सेवा नीति’— मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में गौ संरक्षण, संवर्धन और सुरक्षा को...

टीईटी निर्णय के विरोध में शिक्षक-कर्मचारी एकजुट, 13 मार्च को जिलों में ज्ञापन

भोपाल मध्य प्रदेश अधिकारी-कर्मचारी एवं पेंशनर्स संयुक्त मोर्चा ने सर्वोच्च न्यायालय द्वारा टीईटी परीक्षा को...

लाइसेंस नवीनीकरण नहीं कराने पर 6 निजी अस्पतालों को नोटिस — 31 मार्च के बाद संचालित पाए जाने पर होगी कार्रवाई

भोपाल मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) कार्यालय ने लाइसेंस और पंजीयन का नवीनीकरण नहीं...

कमला नगर में युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

भोपाल राजधानी के कमला नगर थाना क्षेत्र स्थित मांडवा बस्ती में एक 24 वर्षीय युवक...

More like this

ईरान के नए सुप्रीम लीडर बने मुजतबा खामेनेई

तेहरान। ईरान के दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के बेटे मुजतबा खामेनेई को...

ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत का दावा, ईरानी मीडिया ने दी जानकारी

ईरानी मीडिया तस्नीम और फार्स समाचार एजेंसियों ने दावा किया है कि ईरान के...