9.7 C
London
Tuesday, March 17, 2026
Homeराष्ट्रीयदिल्ली विश्वविद्यालय के पूर्व प्रोफेसर जीएन साईबाबा का निधन, 10 साल जेल...

दिल्ली विश्वविद्यालय के पूर्व प्रोफेसर जीएन साईबाबा का निधन, 10 साल जेल में रहने के बाद हुए थे बरी

Published on

नई दिल्ली

दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) के पूर्व प्रोफेसर जीएन साईबाबा का शनिवार को निधन हो गया। तबीयत बिगड़ने के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान ही सरकारी अस्पताल में उनका निधन हो गया। साईबाबा की आयु 50 वर्ष से अधिक थी। अधिकारी ने बताया कि साईबाबा ने शनिवार रात करीब नौ बजे अंतिम सांस ली। साईबाबा पित्ताशय में संक्रमण और स्वास्थ्य संबंधी अन्य समस्याओं से पीड़ित थे। इसी के चलते उनका निधन हो गया।

10 साल काटी जेल, सात महीने पहले ही छूटे
जीएन साईबाबा माओवादियों से कथित संबंधों के एक मामले में 10 साल जेल में रहने के बाद, महज सात महीने पहले बरी किए गए। इस वर्ष मार्च में बॉम्बे हाईकोर्ट ने साईबाबा को माओवादियों से कथित संबंध के मामले में बरी कर दिया था। कोर्ट ने कहा था कि अभियोजन पक्ष उनके खिलाफ आरोपों को साबित करने में विफल रहा।

जानिए किस मामले में गए थे जेल
दिल्ली यूनिवर्सिटी के पूर्व प्रोफेसर जीएन साईंबाबा का शनिवार को खराब स्वास्थ्य के चलते निम से हॉस्पिटल में निधन हो गया। महाराष्ट्र पुलिस ने उन पर प्रतिबंधित भाकपा माओवादी से संबंध होने का आरोप लगाया था, लेकिन बाद में बॉम्बे हाई कोर्ट ने उन्हें बरी कर दिया था। डीयू में अंग्रेजी के प्रोफेसर, साईंबाबा को 2014 में महाराष्ट्र पुलिस द्वारा माओवादी समूहों से संबंध होने के संदेह में गिरफ्तार किए जाने के बाद कॉलेज से निलंबित कर दिया गया था।

बॉम्बे हाईकोर्ट के आदेश पर बरी हुए साईंबाबा
गिरफ्तारी के बाद, साईंबाबा को नागपुर सेंट्रल जेल में कैद किया गया था। मार्च 2017 में, महाराष्ट्र की एक सत्र अदालत ने साईंबाबा और पांच अन्य लोगों – महेश तिर्की, पांडु नरोते, हेम मिश्रा, प्रशांत राही और विजय तिर्की को कथित माओवादी संबंधों और राष्ट्र के खिलाफ युद्ध छेड़ने वाली गतिविधियों में शामिल होने का दोषी पाया था। इस साल की शुरुआत में, बॉम्बे हाई कोर्ट से बरी किए जाने के बाद उन्हें रिहा कर दिया गया था।

Latest articles

नई दिल्ली में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात, शिक्षा सुधारों पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान...

हमीदिया अस्पताल फायरिंग: पुलिस की बड़ी लापरवाही उजागर, घायल हिस्ट्रीशीटर के साथ पहुंचे जवान भी थे निहत्थे

भोपाल हमीदिया अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर शनिवार सुबह हुई फायरिंग की घटना में पुलिस...

मप्र में पेंशन भुगतान की नई व्यवस्था 1 अप्रैल से लागू, एसबीआई बनेगा एग्रीगेटर बैंक

भोपाल मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य के करीब साढ़े चार लाख पेंशनभोगियों को बड़ी राहत देते...

ग्रुप-5 भर्ती परीक्षा 2026: स्वास्थ्य विभाग में 373 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू

भोपाल मप्र कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) ने स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े स्टाफ नर्स, पैरामेडिकल और...

More like this

ईरान के नए सुप्रीम लीडर बने मुजतबा खामेनेई

तेहरान। ईरान के दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के बेटे मुजतबा खामेनेई को...

शाहबाज़ डिवीजन द्वारा “शौर्य रन का आयोजन

सागर भारतीय सेना के तत्वावधान में शाहबाज़ डिवीजन द्वारा "शौर्य रन 2026" थीम के...

एचईसी रांची के सीवीओ का अतिरिक्त प्रभार बीएचईएल के शिव पाल सिंह को

नई दिल्ली। भारत सरकार के भारी उद्योग मंत्रालय ने हेवी इंजीनियरिंग कॉरपोरेशन (HEC), रांची...