13.3 C
London
Tuesday, April 28, 2026
HomeUncategorizedबाबा सिद्दीकी की मौत के बाद अफरातफरी में अस्पताल पहुंचे संजय दत्त,...

बाबा सिद्दीकी की मौत के बाद अफरातफरी में अस्पताल पहुंचे संजय दत्त, चेहरे पर साफ दिखी अजीज दोस्त खोने की मायूसी

Published on

महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) नेता बाबा सिद्दीकी की मुंबई में हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। पेट और सीने में गोली लगने के बाद उन्हें लीलावती अस्पताल ले जाया गया। चोटों के कारण उन्होंने वहीं दम तोड़ दिया। हमले के सिलसिले में पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है। बाबा सिद्दीकी को उनके दफ्तर के पास ही गोली मारी गई। यह घटना रात 9:15 से 9:20 बजे के बीच सिद्दीकी के ऑफिस के पास राम मंदिर के पास हुई, जब वह दशहरे पर पटाखे फोड़ रहे थे।

जब Baba Siddique पटाखे फोड़ रहे थे, तभी एक गाड़ी से तीन हमलावर निकले, उनके चेहरे रूमाल से ढके हुए थे। बिना किसी चेतावनी के, उन्होंने तीन राउंड गोलियां चलाईं, जिनमें से एक सिद्दीकी के सीने में लगी, जिससे वह मौके पर ही गिर गए। हमले के बाद आसपास खड़े लोग बाबा सिद्दीकी को लीलावती अस्पताल ले गए। अब उनसे मिलने एक्टर संजय दत्त अस्पताल पहुंचे हैं।

अस्पताल पहुंचे संजय दत्त
एक्टर संजय दत्त को अफरातफरी में अस्पताल पहुंचते देखा गया। एक्टर के चेहरे पर मायूसी साफ दिखाई दे रही थी। वो पूरी तरह से काले कुर्ता-पायजामा में पहुंचे। अस्पताल के बाहर पहुंचते ही संजय दत्त काफी परेशान दिख रहे थे लेकिन अपने अजीज दोस्त के लिए वो झटपट वहां पहुंचे थे।

घटनास्थल पर पहुंचे अधिकारी
जैसे ही अधिकारियों को इसकी सूचना मिली, पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। इसके बाद दो लोगों को हिरासत में लिया गया है, जिनमें से एक उत्तर प्रदेश का और दूसरा हरियाणा का रहने वाला है। तीसरा संदिग्ध अभी भी फरार है और उसे पकड़ने की कोशिशें जारी हैं।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने किया वादा
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी पर हमले के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का वादा किया है। शिंदे ने कहा, ‘दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और एक संदिग्ध अभी भी फरार है। कोई भी कानून-व्यवस्था अपने हाथ में नहीं ले सकता।’

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...