8.4 C
London
Thursday, April 2, 2026
Homeराष्ट्रीयहमारे केजरीवाल थोड़े से ही बचे बस... डीटीसी बस से टक्कर तो...

हमारे केजरीवाल थोड़े से ही बचे बस… डीटीसी बस से टक्कर तो कार चला रही महिला को मिले गजब ताने

Published on

नई दिल्ली

दिल्ली की सड़कों पर दौड़ने वाली डीटीसी बसें अक्सर हादसों की खबरों में रहती हैं। चाहे वह यात्रियों से भरी बस का किसी वाहन से टकरा जाना हो या फिर बस का अनियंत्रित होकर पलट जाना, ये हादसे आम जनता के लिए चिंता का विषय बने हुए हैं। इसी बीच दिल्ली की डीटीसी बस का एक वीडियो आज शाम से सोशल मीडिया पर खूब शेयर हो रहा है। एक्स पर शेयर हो रहा ये वीडियो डीटीसी बस हादसे का है, हालांकि इस बार एक कार ने डीटीसी बस में टक्कर मार दी।

महिला कार चालक ने DTC में मारी टक्कर
सोशल मीडिया पर खूब शेयर हो रहा ये वीडियो किस दिन का है ये तो साफ नहीं हो पाया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक कार ने डीटीसी बस में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार दी थी कि कार के आगे बोनट का हिस्सा बुरी तरह से क्षत्रिग्रस्त हो गया है और डीटीस बस के पीछे का हिस्सा हल्का सा पिचक गया है। बता दें कि जिस गाड़ी ने डीटीसी बस में टक्कर मारी है उसे एक महिला चला रही थी।

सोशल मीडिया पर गाड़ी और बस के टक्कर के बाद का एक वीडियो शेयर हो रहा है। जिसमें एक शख्स महिला को बस में टक्कर मारने के लिए अलग ही अंदाज में सुना रहा है। वो शख्स कहता है कि नहीं- नहीं आंटी कोई माफी नहीं मिलेगी, जब गाड़ी आती ही नहीं तो क्यों लेकर चलते हो रोड पर, नहीं- नहीं आंटी कॉम्प्रोमाइज का कोई मतलब नहीं बनता है। इससे बाद वो शख्स बस के पीछे लगे अरविंद केजरीवाल और कैलाश गहलौत के पोस्टर को लेकर कहता है कि अगर गाड़ी का बोनट थोड़ा और ऊपर चढ़ जाता तो केजरीवाल जी का चश्मा टूट जाता है। बता दें कि इस वक्त वो शख्स पोस्टर की बात कर रहा है। हालांकि वीडियो में सुनाई दे रही आवाज रियल है या फिर एडिटेड है इसकी अभी पुष्टि नहीं हुई है।

शख्स ने दी महिला को सलाह
वीडियो में आगे शख्स महिला को कहता है कि अरे आंटी एक बात बताओ कि आजतक तुम्हें एक्टिवा, स्कूटर चलाने आया नहीं, पैरों से तुम ब्रेक मारते हो और आप गाड़ी लेकर सड़क पर चल रही हो। अगर पहले तुम GTA Vice City में गाड़ी चलाकर दिखाओ, अगर तुम वहां गाड़ी चलाकर दिखा दोगे तो हम मान लेंगे।

वीडियो पर यूजर्स दे रहे मजेदार रिएक्शन
वीडियो के एक्स पर शेयर होने पर यूजर्स मजेदार रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- कमेंट्री मस्त है केजरीवाल जी बच गए। वहीं कुछ यूजर्स वीडियो में ऑडियो को फेक और एडिटेड भी बताया है।

Latest articles

सिग्नलिंग कार्य के चलते भोपाल मेट्रो की टाइमिंग फिर बदली

भोपाल। भोपाल मेट्रो की संचालन समय-सारिणी में एक बार फिर बदलाव किया गया है।...

मध्य प्रदेश में प्रॉपर्टी महंगी, 1 अप्रैल से गाइडलाइन दरों में औसतन 16% बढ़ोतरी

भोपाल। मप्र में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो गया है। सरकार ने...

परीक्षा देने आई छात्रा से होटल कर्मचारी ने किया दुष्कर्म, शादी का झांसा देकर फंसाया

भोपाल। मप्र की राजधानी के मंगलवारा इलाके में एक होटल कर्मचारी द्वारा इंदौर की...

एमपी में सेहत से खिलवाड़: ग्वालियर मिलावट में नंबर-1, दूध-घी जैसे रोजमर्रा के 2000 से ज्यादा सैंपल फेल

भोपाल। मध्य प्रदेश में शुद्ध के लिए युद्ध के दावों के बीच मिलावटखोरी का...

More like this

युवा विधायक सम्मेलन में जुटे दिग्गज, ‘विकसित भारत 2047’ के संकल्प पर हुआ मंथन

भोपाल मध्यप्रदेश विधानसभा में आयोजित दो दिवसीय 'युवा विधायक सम्मेलन' के दूसरे दिन संसदीय गरिमा...

1 अप्रैल से जेब पर बढ़ेगा बोझ: नेशनल हाईवे पर सफर होगा 5 से 10% तक महंगा

आने वाली 1 अप्रैल से नेशनल हाईवे पर सफर करना आपकी जेब पर भारी...