14.2 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयकाश मोदी भी पाकिस्तान आते... नवाज शरीफ का छलका दर्द, बोले- मैं...

काश मोदी भी पाकिस्तान आते… नवाज शरीफ का छलका दर्द, बोले- मैं भारत के साथ अच्छे संबंधों का समर्थक

Published on

इस्लामाबाद

पाकिस्तान में आयोजित शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) शिखर सम्मेलन के पहले भारत को लेकर नवाज शरीफ का दर्द छलका है। उन्होंने भारत के साथ अच्छे संबंधों की एक बार फिर पैरवी की है। नवाज ने कहा है कि यह बहुत अच्छा रहता कि अगर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी एससीओ शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए पाकिस्तान आते। पाकिस्तान में 15 और 16 अक्टूबर को एससीओ शिखर सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इस सम्मेलन में भाग लेने के लिए चार सदस्यीय भारतीय प्रतिनिधिमंडल पहले ही पाकिस्तान पहुंच चुका है।

नवाज शरीफ ने क्या कहा
एक इंटरव्यू में नवाज शरीफ ने कहा, “मैं हमेशा से भारत के साथ अच्छे संबंधों का समर्थक रहा हूं। मुझे आशा है कि हमारे रिश्तों को पुनर्जीवित करने का अवसर मिलेगा। यह बहुत अच्छा रहता अगर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी एससीओ शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेते। मुझे उम्मीद है कि निकट भविष्य में उन्हें (पीएम मोदी) और हमें एक साथ बैठने का मौका मिलेगा।”

भारत के चंद्रयान-3 की तारीफ की
यह पहली बार नहीं है, जब नवाज शरीफ ने भारत के साथ अच्छे संबंधों की पैरवी की है। उन्होंने पहले भी कई मौकों पर भारत के साथ संबंधों को सुधारने की बात कही है। लंबे अरसे बाद लंदन से पाकिस्तान लौटने के बाद एक कार्यक्रम के दौरान नवाज शरीफ ने कहा था कि उनका देश दुनिया से पैसा मांग रहा है, जबकि भारत चांद पर पहुंच गया है। उन्होंने यह भी कहा था, “भारत के पास आज खजाने में 600 अरब डॉलर हैं। हिन्दुस्तान जी20 की मेजबानी कर रहा है, लेकिन पाकिस्तान 1-1 अरब डॉलर चीन और अरब देशों सहित दुनियाभर से मांग रहा है। ऐसे में हमारी उनके सामने क्या इज्जत रह गई है।”

कारगिल युद्ध का गुनाह कबूला
मई 2024 में नवाज शरीफ ने ‘भारत से वादा तोड़ने को अपनी गलती’ की बात कबूल की थी। पाकिस्तान मुस्लिम लीग (नवाज) की एक बैठक में नवाज शरीफ ने कहा था, ”परमाणु धमाका करना बहुत बड़ा फैसला था। आप जानते हैं कि भारतीय संसद में ये खबर दी गई कि पाकिस्तान ने पांच धमाकों से आज जवाब दे दिया। उसके बाद वाजपेयी साहेब लाहौर आए। याद है या नहीं याद है?” शरीफ बोले, ”वाजपेयी साहेब आए और हमसे आकर वादा किया। ये बात अलग है कि हमने वादे के खिलाफ अर्जी की। उसमें हमारा कसूर है। उसमें हम कसूरवार हैं।

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...