25.9 C
London
Wednesday, May 27, 2026
Homeभेल न्यूज़विजयादशमी पर अय्यप्पा मंदिर बरखेड़ा में विद्यारंभम संस्कार

विजयादशमी पर अय्यप्पा मंदिर बरखेड़ा में विद्यारंभम संस्कार

Published on

भोपाल।

भोपाल के अयप्पा मंदिर बरखेड़ा में रविवार को विजयादशमी के अवसर पर मंदिरों में विद्यारंभम अनुष्ठान का आयोजन कर छोटे बच्चों का परिचय अक्षरों से कराया गया। विद्यारंभम नौ-दिवसीय वार्षिक नवरात्र उत्सव के समापन का प्रतीक है, दक्षिणी राज्यों में विजया दशमी को ‘विद्यारंभम’, अर्थात शिक्षा के प्रारंभ के दिन के रूप में मनाया जाता है। रीति-रिवाजों के अनुसार विद्वान, लेखक, शिक्षक, पुजारी और समाज के अन्य मुख्य रूप से दो से तीन साल की उम्र के बच्चों को मंदिरों और सांस्कृतिक केंद्रों में इस अवसर पर अपना पहला अक्षर लिखवाते हैं।

समिति के सदस्य निदिश नायर ने बताया कि अय्यप्पा मंदिर में जवाहर स्कूल के पूर्व प्राचार्य पी ए नायर ने बच्चों को गोद में बिठाया और उनकी तर्जनी अंगुली पकडक़र थाली में रखे चावल पर हरिश्री लिखवाया। अय्यप्पा मंदिर में आज 20 बच्चों का विद्यारंभ संस्का र हुआ। इस अवसर पर भोपाल के कलांजली समूह द्वारा विशेष संगीत एवं नृत्य प्रदर्शन भी मंदिर में किया। केरल में विजयादशमी को बच्चों के पठन-पाठन की शुरुआत यानी ‘विद्यारम्भम’ के दिन के रूप में मनाया जाता है, सुबह से ही दर्शन के लिए भक्तों की भारी भीड़ लगी रही।

Latest articles

सुप्रीम कोर्ट ने बिहार SIR प्रक्रिया को ठहराया वैध, केंद्र को रिपोर्ट भेजने के निर्देश

चुनाव आयोग को विशेष पुनरीक्षण का अधिकार नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को बिहार...

भोपाल में IPS अधिकारी की नाबालिग बेटी ने लगाई फांसी, 11वीं की छात्रा थी, जांच में जुटी पुलिस

भोपाल। राजधानी भोपाल के वीआईपी इलाके चार इमली में रहने वाले एक आईपीएस अधिकारी...

मध्यप्रदेश में जमकर तप रहा नौतपा, 16 शहरों में 44 पार पारा, 3 दिन बारिश-आंधी के आसार

भोपाल। मध्यप्रदेश में नौतपा की शुरुआत भले ही आंधी और बूंदाबांदी के साथ हुई...

बीएचईएल के कुछ एजीएम 12 साल से नहीं बन पाये जीएम, अब फिर प्रमोशन की कतार में

केसी दुबे भोपाल यूनिट से कौन बनेंगा जीएम,कॉरपोरेट खंगाल रहा है कुंडली अगले साल कई...

More like this

भेल थ्रिफ्ट सोसायटी का प्रतिभा सम्मान समारोह 31 मई को, उत्कृष्ट छात्र और कर्मचारी होंगे सम्मानित

भोपाल। बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा वर्ष 2024-25 सत्र हेतु 'प्रतिभा सम्मान...

बीएचईएल जूनियर एग्जीक्यूटिव क्लब का 60वां वार्षिक सम्मेलन, स्मारिका ‘उड़ान’ का हुआ विमोचन

मुख्य अतिथि कार्यपालक निदेशक प्रदीप कुमार उपाध्याय का हुआ सम्मान, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा...

बीएचईएल में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 39 अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से तबादला

नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की अग्रणी कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) कॉर्पोरेट कार्यालय...