10.6 C
London
Thursday, April 2, 2026
Homeराष्ट्रीयभारत ने पन्नू की हत्या की साजिश रचने के आरोपी अधिकारी को...

भारत ने पन्नू की हत्या की साजिश रचने के आरोपी अधिकारी को किया गिरफ्तार, अब आगे क्या होगा?

Published on

नई दिल्ली

भारत ने अमेरिका में खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत पन्नू की हत्या की कोशिश करने के आरोपी खुफिया अधिकारी को गिरफ्तार कर लिया है। भारत ने अमेरिका को इसकी जानकारी दी है। भारत ने कहा है कि यह अधिकारी अब सेवा में नहीं है। भारत का कहना है कि आरोपों के बाद गठित उच्च स्तरीय जांच समिति इस व्यक्ति के अन्य संबंधों की जांच जारी रखे हुए है। इस संबंध में जांच पर चर्चा के लिए भारतीय जांच दल भी अमेरिका जाएगा। खास बात है कि भारत की तरफ से यह गिफ्तारी की खबर ऐसे समय आई जब भारत और अमेरिका के बीच बड़ी डिफेंस डील पर साइन होने वाले हैं।

अब सेवा में नहीं है आरोपी
इससे पहले अमेरिका के डिपार्टमेंट ऑफ जस्टिस ने अधिकारी की पहचान भारत सरकार के एक सेवारत अधिकारी के रूप में की थी। इस व्यक्ति को जून 2023 को न्यूयॉर्क में गुरपतवंत सिंह पन्नू के खिलाफ कथित हत्या की साजिश का निर्देशन करने के रूप में आरोपित किया। पन्नू भारत में एक नामित आतंकवादी है। पन्नू के पास अमेरिकी नागरिकता है। इस साल अप्रैल में एक खबर में, वाशिंगटन पोस्ट ने आधिकारी की पहचान विक्रम यादव के रूप में की गई थी।

अमेरिका ने जताई खुशी
एचटी की रिपोर्ट में अमेरिकी अधिकारी के हवाले से कहा गया है कि अमेरिका भारत की तरफ से उठाए गए कदमों से खुश है। अधिकारी ने कहा कि हमें इस बात से प्रोत्साहन मिला है कि यह व्यक्ति अब सरकारी कर्मचारी नहीं है। हमें यह भी बताया गया है कि उसे स्थानीय आरोपों के तहत गिरफ्तार किया गया है। भारतीय जांच समिति वाशिंगटन डीसी जा रही है और यहां अधिकारियों से भी मुलाकात करेगी।

अमेरिका ने कहा कि भारत सरकार ने आरोपों को गंभीरता से लिया है। ये कदम उस गंभीरता को दर्शाते हैं जिसके साथ दोनों सरकारें जवाबदेही तय करने की कोशिश कर रही हैं। अधिकारी ने पुष्टि की कि अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) जेक सुलिवन और भारतीय NSA अजीत डोभाल के साथ-साथ दोनों सरकारों के विभिन्न स्तरों के अधिकारियों के बीच ‘लगातार’ और निरंतर जुड़ाव रहा है।

Latest articles

सिग्नलिंग कार्य के चलते भोपाल मेट्रो की टाइमिंग फिर बदली

भोपाल। भोपाल मेट्रो की संचालन समय-सारिणी में एक बार फिर बदलाव किया गया है।...

मध्य प्रदेश में प्रॉपर्टी महंगी, 1 अप्रैल से गाइडलाइन दरों में औसतन 16% बढ़ोतरी

भोपाल। मप्र में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो गया है। सरकार ने...

परीक्षा देने आई छात्रा से होटल कर्मचारी ने किया दुष्कर्म, शादी का झांसा देकर फंसाया

भोपाल। मप्र की राजधानी के मंगलवारा इलाके में एक होटल कर्मचारी द्वारा इंदौर की...

एमपी में सेहत से खिलवाड़: ग्वालियर मिलावट में नंबर-1, दूध-घी जैसे रोजमर्रा के 2000 से ज्यादा सैंपल फेल

भोपाल। मध्य प्रदेश में शुद्ध के लिए युद्ध के दावों के बीच मिलावटखोरी का...

More like this

युवा विधायक सम्मेलन में जुटे दिग्गज, ‘विकसित भारत 2047’ के संकल्प पर हुआ मंथन

भोपाल मध्यप्रदेश विधानसभा में आयोजित दो दिवसीय 'युवा विधायक सम्मेलन' के दूसरे दिन संसदीय गरिमा...

1 अप्रैल से जेब पर बढ़ेगा बोझ: नेशनल हाईवे पर सफर होगा 5 से 10% तक महंगा

आने वाली 1 अप्रैल से नेशनल हाईवे पर सफर करना आपकी जेब पर भारी...