3.2 C
London
Saturday, March 14, 2026
HomeUncategorizedभारत-कनाडा में बढ़ी तल्‍खी... टेढ़े हुए ट्रूडो तो किसे होगा ज्‍यादा नुकसान,...

भारत-कनाडा में बढ़ी तल्‍खी… टेढ़े हुए ट्रूडो तो किसे होगा ज्‍यादा नुकसान, आंकड़ों से समझ‍िए

Published on

नई दिल्‍ली

भारत और कनाडा के बीच चल रहे कूटनीतिक तनाव के बीच दोनों देशों के व्यापारिक रिश्तों पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। यह तनाव खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की कनाडा में हुई हत्या के बाद से गहराया है। इस घटना के बाद दोनों देशों ने एक-दूसरे के राजनयिकों को वापस बुला लिया है। कुछ को निष्कासित भी किया गया है। इस तनाव का असर दोनों देशों के बीच होने वाले 70,000 करोड़ रुपये के व्यापार पर पड़ने की आशंका है।

थिंक टैंक GTRI की रिपोर्ट के अनुसार, अभी तक इस तनाव का भारत-कनाडा व्यापार पर कोई खास असर नहीं पड़ा है। हालांकि, रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि अगर यह विवाद आगे बढ़ता है तो दोनों देशों को अपनी बिगड़ती आर्थिक स्थिति को संभालने के लिए सतर्क रहना होगा। ऐसा इसलिए क्योंकि दोनों देशों के बीच आयात और निर्यात में लगातार बढ़ोतरी हो रही है।

दोनों देशों के बीच कितना व्‍यापार?
वित्तीय वर्ष 2022-23 में भारत और कनाडा के बीच द्विपक्षीय व्यापार 8.3 अरब डॉलर का था। यह वित्तीय वर्ष 2023-24 में बढ़कर 8.4 अरब डॉलर (लगभग 70,611 करोड़ रुपये) हो गया।रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि कनाडा से भारत का आयात बढ़कर 4.6 अरब डॉलर हो गया है, जबकि निर्यात में मामूली गिरावट के साथ यह आंकड़ा 3.8 अरब डॉलर रहा है।

इससे यह तो साफ है कि फिलहाल इस तनाव का व्यापार पर कोई खास असर नहीं पड़ा है। लेकिन, यह भी सच है कि अगर आने वाले दिनों में तनाव बढ़ता है तो व्यापार पर भी इसका असर पड़ सकता है।कनाडाई पेंशन फंड ने भारत में लगभग 6 लाख करोड़ रुपये का निवेश किया है। लगभग 600 कनाडाई कंपनियां भारत में अपना कारोबार कर रही हैं।

कनाडाई पेंशन फंडों का भारत में कहां-कहां न‍िवेश?
AsiaPacific.ca की एक रिपोर्ट के अनुसार, 2013 से 2023 तक कनाडाई पेंशन फंडों की ओर से भारत में किए गए अधिकांश निवेश रियल एस्टेट (3.8 अरब कनाडाई डॉलर से अधिक), वित्तीय सेवाओं (3 अरब कनाडाई डॉलर से अधिक), औद्योगिक परिवहन (लगभग 2.6 अरब कनाडाई डॉलर) में रहे हैं। बुनियादी ढांचे और नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्रों में भी बड़े पैमाने पर निवेश किया गया है।

भारतीय उद्योग परिसंघ (CII) की ओर से पिछले साल जारी एक रिपोर्ट के अनुसार, 30 से अधिक भारतीय कंपनियों की कनाडा में उपस्थिति है। देश में उनका निवेश 40,446 करोड़ रुपये है। इन कंपनियों के माध्यम से 17,000 से अधिक लोगों को रोजगार मिला है। इन कंपनियों का R&D पर 70 करोड़ कनाडाई डॉलर खर्च किए जाने की भी बात कही गई थी।

कुल मिलाकर, यह कहा जा सकता है कि भारत और कनाडा के बीच बढ़ता कूटनीतिक तनाव दोनों देशों के व्यापारिक रिश्तों के लिए एक बड़ी चुनौती बनकर उभरा है। अगर यह तनाव लंबे समय तक बना रहता है तो इसका असर दोनों देशों की अर्थव्यवस्था पर पड़ सकता है।

Latest articles

महिला समाज और राष्ट्र की प्रगति का आधार, सर्वांगीण विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध — मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि महिला शक्ति न केवल परिवार, बल्कि समाज...

बीएचईएल में गूंजा मजदूर-किसान एकता का नारा, नुक्कड़ नाटक से नए श्रम कानूनों का विरोध

भोपाल बीएचईएल  गेट क्रमांक 5 पर आज मजदूर-किसान एकता का नया जोश देखने को मिला।...

लाड़ली बहनों के खातों में पहुंचे 1836 करोड़, सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी 122 करोड़ की सौगात

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश की सवा करोड़ लाड़ली बहनों को बड़ी सौगात...

ईरान-इजराइल युद्ध की आंच: देशभर में एलपीजी के लिए हाहाकार, 2 हजार का सिलेंडर 4 हजार में

अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच छिड़ी जंग की चिंगारी अब भारत के आम जनजीवन...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...