3.2 C
London
Saturday, March 14, 2026
HomeUncategorizedमुकेश अंबानी का दबाव बेअसर, सरकार ने सैटेलाइट स्पेक्ट्रम पर लिया बड़ा...

मुकेश अंबानी का दबाव बेअसर, सरकार ने सैटेलाइट स्पेक्ट्रम पर लिया बड़ा फैसला, जानकर रह जाएंगे हैरान

Published on

केंद्र सरकार ने स्पेक्ट्रम आवंटन के मामले में एलन मस्क के पक्ष में फैसला लिया है, जबकि मुकेश अंबानी और सुनील मित्तल का दबाव काम नहीं आया। सरकार के इस फैसले से साफ हो गया है कि सरकार किसी के दबाव में काम नहीं करने वाली है। मोदी सरकार वही फैसला लेगी, जिससे आम जनता को फायदा होगा। दरअसल पूरा मामला सैटेलाइट स्पेक्ट्रम आवंटन को लेकर है।

क्यों हो रहा सैटेलाइन स्पेक्ट्रम आवंटन पर विवाद
एलन मस्क और अमेजन जैसी कंपनियां चाहती हैं कि भारत में सैटेलाइट स्पेक्ट्रम आवंटन की प्रक्रिया को सरकार की देखरेख में किया जाए, जो एक सैटेलाइट स्पेक्ट्रम आवंटन के ग्लोबल प्रक्रिया है, जबकि जियो और एयरटेल जैसे घरेलू टेलिकॉम ऑपरेटर का कहना है कि सैटेालाइट स्पेक्ट्रम आवंटन के लिए पुरानी नीलामी प्रक्रिया को अपनाया जाए। हालांकि सरकार ने एलन मस्क के पक्ष में फैसला लिया है।

सरकार ने जियो और एयरटेल की नहीं मानी बात
केंद्रीय दूरसंचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने साफ कर दिया है कि सैटेलाइट स्पेक्ट्रम आवंटन को प्रशासनिक तरीके से आवंटित किया जाएगा। सरकार का यह फैसला मुकेश अंबानी और सुनील मित्तल जैसे दिग्ग्ज टेक कंपनियों के मालिक के लिए जोरदार झटका है, जिन्होंने सरकार को पत्र लिखकर सरकार के फैसले की खिलाफल की थी। साथ ही एयरटेल के मालिक सुनील भारती मित्तल ने इंडिया मोबाइल कांग्रेस इवेंट में पीएम मोदी के सामने इस मुद्दे का जिक्र किया था।

क्या है जियो और एयरटेल की दिक्कत
जियो और एयरटेल का कहना है कि नीलामी प्रक्रिया समान प्रतिस्पर्धा देने को मिलेगा। साथ ही स्पेक्ट्रम आवंटन में सभी की समान हिस्सेदारी होगी। जियो और एयरटेल का मानना है कि प्रशासनिक स्पेक्ट्रम आवंटन से एलन मस्क और अमेजन जैसी कंपनियों को फायदा मिल सकता है, क्योंकि यह दोनों कंपनियां सैटेलाइट इंटरनेट की दिग्गज कंपनियां है।

एलन मस्क की क्या है दलील
एलन मस्क का कहना है कि भारत को सैटेलाइट स्पेक्ट्रम आवंटन में अंतरराष्ट्रीय दूरसंचार संघ (ITU) की तरह सैटेलाइट स्पेक्ट्रम आवंटन करना चाहिए, क्योंकि भारत भी ITU का एक सदस्य देश है। बता दें कि एलन मस्क की स्टालिंक और अमेजन की कुइपर सैटेलाइट इंटरनेट और कॉलिंग उपलब्ध कराने वाली दिग्गज टेक कंपनियां हैं। ऐसे में इन कंपनियों की ओर से यूजर्स को सस्ते में हाई स्पीड डेटा और कॉलिंग दी जा सकती है।

Latest articles

महिला समाज और राष्ट्र की प्रगति का आधार, सर्वांगीण विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध — मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि महिला शक्ति न केवल परिवार, बल्कि समाज...

बीएचईएल में गूंजा मजदूर-किसान एकता का नारा, नुक्कड़ नाटक से नए श्रम कानूनों का विरोध

भोपाल बीएचईएल  गेट क्रमांक 5 पर आज मजदूर-किसान एकता का नया जोश देखने को मिला।...

लाड़ली बहनों के खातों में पहुंचे 1836 करोड़, सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी 122 करोड़ की सौगात

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश की सवा करोड़ लाड़ली बहनों को बड़ी सौगात...

ईरान-इजराइल युद्ध की आंच: देशभर में एलपीजी के लिए हाहाकार, 2 हजार का सिलेंडर 4 हजार में

अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच छिड़ी जंग की चिंगारी अब भारत के आम जनजीवन...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...