10.6 C
London
Tuesday, April 28, 2026
HomeUncategorizedतमन्ना भाटिया को ED ने किया ग्रिल, महादेव बैटिंग ऐप केस में...

तमन्ना भाटिया को ED ने किया ग्रिल, महादेव बैटिंग ऐप केस में नाम आने के बाद मुश्किल में एक्ट्रेस

Published on

एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया मुश्किल में पड़ती नजर आ रही हैं। उनका नाम महादेव बेटिंग ऐप मामले में सामने आया है और इसे लेकर ED (प्रवर्तन निदेशाल) ने एक्ट्रेस से पूछताछ की है। तमन्ना 17 अक्टूबर को गुवाहाटी में ईडी के सामने पेश हुईं और उनसे महादेव बैटिंग ऐप और ऑनलाइन गेमिंग को लेकर सवाल पूछे गए।

Tamannaah Bhatia पर आरोप है कि उन्होंने महादेव ऑनलाइन गेमिंग के सपोर्टिव बैटिंग ऐप यानी फेयरप्ले पर IPL मैचों को अवैध रूप से देखने को बढ़ावा दिया। इसी सिलसिले में ईडी ने एक्ट्रेस को तलब किया था। सूत्रों के मुताबिक, जांच एजेंसी ED द्वारा बुलाए जाने के बाद तमन्ना भाटिया अपनी मां के साथ गुवाहाटी पहुंचीं।

अप्रैल में महाराष्ट्र साइबर सेल ने की थी पूछताछ
यह दूसरी बार है जब महादेव बैटिंग ऐप केस की आंच तमन्ना तक पहुंची है। इसी साल अप्रैल में फेयरप्ले ऐप पर आईपीएल मैचों को बढ़ावा देने के आरोप में महाराष्ट्र साइबर सेल द्वारा तलब किया गया था। महादेव सट्टेबाजी ऐप घोटाले ने काफी ध्यान आकर्षित किया है। अनुमान है कि इसमें 15 हजार करोड़ रुपये का घोटाला हुआ, जिसकी जांच जारी है

ऐसे जांच के चक्कर में फंसी तमन्ना
महादेव बैटिंग ऐप ने कथित तौर पर क्रिकेट टूर्नामेंट के ऑफिशियल ब्रॉडकास्टर वायाकॉम 18 की अनुमति के बिना अवैध रूप से आईपीएल मैचों को स्ट्रीम किया था। इससे भारी नुकसान हुआ था। तमन्ना भाटिया कथित तौर पर फेयरप्ले ऐप से जुड़ी थीं। इसके कारण वायाकॉम को 1 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ था। महादेव के सपोर्टिंग ऐप फेयरप्ले को प्रमोट करने के चक्कर में वह जांच के दायरे में आ गईं।

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...