11.6 C
London
Thursday, April 2, 2026
Homeराष्ट्रीयसंदिग्ध ने लंदन और जर्मनी के IP एड्रेस का किया इस्तेमाल, फिर...

संदिग्ध ने लंदन और जर्मनी के IP एड्रेस का किया इस्तेमाल, फिर 7 फर्जी ट्वीट किए… थ्रेट कॉल की जांच में खुलासा

Published on

नई दिल्ली,

फ्लाइट्स में थ्रेट कॉल्स की घटनाएं पिछले दिनों में काफी बढ़ गई हैं. इस मामले की शुरुआती जांच में सामने आया है कि संदिग्ध ने फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी देने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X हैंडल (schizobomber777) का इस्तेमाल किया था. इस X हैंडल को ऑपरेट करने के लिए संदिग्ध ने लंदन और जर्मनी के IP एड्रेस का इस्तेमाल किया था.

कथित तौर पर मंगलवार को संदिग्ध आरोपी ने एक नया X अकाउंट खोला और 7 फर्जी ट्वीट किए. इससे हवाई क्षेत्र में दहशत फैल गई. इसके बाद अकाउंट को सस्पेंड कर दिया गया.जांच एजेंसियों के सूत्रों का कहना है कि X हैंडल ने कई VPN का इस्तेमाल किया था, जिसके कारण IP एड्रेस “बाउंस ऑफ” हो गया. X यूजर की पहचान उजागर करने के लिए I4Ci और Certn-in समेत कई यूनिट्स को शामिल किया गया है. विमानों में बम की धमकी पर केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने कहा कि कुछ नाबालिगों और शरारती लोगों से कॉल आ रहे हैं.

वहीं, नागरिक उड्डयन सचिव वुमलुनमंग वुलनाम ने बुधवार को कहा था कि आरोपियों की पहचान की जा रही है और कार्रवाई की जा रही है. वुलनाम ने जेडीयू सांसद संजय झा की अध्यक्षता वाली परिवहन, पर्यटन और संस्कृति संबंधी स्थायी समिति की बैठक में सुझाव दिया कि जांचकर्ताओं ने कुछ जानकारी एकत्र की है और कार्रवाई कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि वे इस तरह के फर्जी संदेशों के कुछ अन्य मामलों पर काम कर रहे हैं. हालांकि उन्होंने सूचना की संवेदनशीलता का हवाला देते हुए ज्यादा जानकारी शेयर करने से इनकार कर दिया.

Latest articles

सिग्नलिंग कार्य के चलते भोपाल मेट्रो की टाइमिंग फिर बदली

भोपाल। भोपाल मेट्रो की संचालन समय-सारिणी में एक बार फिर बदलाव किया गया है।...

मध्य प्रदेश में प्रॉपर्टी महंगी, 1 अप्रैल से गाइडलाइन दरों में औसतन 16% बढ़ोतरी

भोपाल। मप्र में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो गया है। सरकार ने...

परीक्षा देने आई छात्रा से होटल कर्मचारी ने किया दुष्कर्म, शादी का झांसा देकर फंसाया

भोपाल। मप्र की राजधानी के मंगलवारा इलाके में एक होटल कर्मचारी द्वारा इंदौर की...

एमपी में सेहत से खिलवाड़: ग्वालियर मिलावट में नंबर-1, दूध-घी जैसे रोजमर्रा के 2000 से ज्यादा सैंपल फेल

भोपाल। मध्य प्रदेश में शुद्ध के लिए युद्ध के दावों के बीच मिलावटखोरी का...

More like this

युवा विधायक सम्मेलन में जुटे दिग्गज, ‘विकसित भारत 2047’ के संकल्प पर हुआ मंथन

भोपाल मध्यप्रदेश विधानसभा में आयोजित दो दिवसीय 'युवा विधायक सम्मेलन' के दूसरे दिन संसदीय गरिमा...

1 अप्रैल से जेब पर बढ़ेगा बोझ: नेशनल हाईवे पर सफर होगा 5 से 10% तक महंगा

आने वाली 1 अप्रैल से नेशनल हाईवे पर सफर करना आपकी जेब पर भारी...