12.4 C
London
Thursday, April 2, 2026
Homeराष्ट्रीयकौन है विकास यादव? पूर्व RAW अधिकारी पर अमेरिका ने पन्नू की...

कौन है विकास यादव? पूर्व RAW अधिकारी पर अमेरिका ने पन्नू की हत्या की साजिश रचने का लगाया आरोप

Published on

नई दिल्ली

खालिस्तानी गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की साजिश का आरोप अमेरिका के न्याय विभाग ने भारत के पूर्व इंटेलिजेंस अधिकारी पर लगाया है। विकास यादव नाम के भारतीय अधिकारी अमेरिका में थे। हालांकि, कुछ टाइम पहले ही उनको वापस बुला लिया गया था। अमेरिका न्याय विभाग ने कहा कि विकास यादव पर हत्या की साजिश रचने और मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप है। भारत की तरफ से कहा गया कि संबंधित अधिकारी को अब सेवा से हटा दिया गया है।

टॉइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, विकास यादव ने कैबिनेट सचिवालय में काम किया है। इसमें देश की विदेशी खुफिया एजेंसी रॉ का भी नाम शामिल है। न्याय विभाग ने कहा कि यादव ने साजिश रची थी। अमेरिका की खुफिया एजेंसी एफबीआई के डायरेक्टर क्रिस्टोफर रे ने कहा कि भारत सरकार के एक कर्मचारी यादव ने अपने अधिकार और सीक्रेट जानकारी तक पहुंच का इस्तेमाल करके अमेरिकी धरती पर गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की साजिश रची।

पन्नू के बारे में शेयर की जानकारी
न्याय विभाग ने कहा कि साल 2023 में विकास यादव ने निखिल गुप्ता को पन्नू के बारे में जानकारी दी। इसमें पन्नू का एड्रेस, मोबाइल नंबर और रोजाना की हर एक गतिविधि शामिल है। उन्होंने बयान में आगे कहा कि एफबीआई हिंसा की घटनाओं को बिल्कुल भी हल्के में नहीं लेगा। इसके अलावा अमेरिका में रहने वाले लोगों से बदला लेने की कोशिशों को भी स्वीकार नहीं किया जाएगा। इतना ही नहीं उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिका में रहने वालों के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा की जाए।

खुफिया ऑपरेटिव अधिकारी अब सेवा में नहीं
मेरिक गारलैंड ने कहा कि जैसा कि आरोप लगाया गया है कि पिछले साल हमने विकास यादव और उसके साथी निखिल गुप्ता की अमेरिकी नागरिक की हत्या करने की कोशिश को पूरी तरह से नाकामयाब कर दिया था। आज के आरोप इसको दिखाते हैं कि न्याय विभाग अमेरिकियों को टारगेट करने और उन्हें खतरे में डालने की कोशिशों को बर्दाश्त नहीं करेगा। वहीं अमेरिका को भारत की तरफ से जानकारी दी गई है कि खुफिया ऑपरेटिव अब सरकारी सेवा में नहीं है। विदेश विभाग के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने कहा कि हम भारत के सहयोग से पूरी तरह संतुष्ट है। वह अब भारत सरकार का कर्मचारी नहीं है।

Latest articles

सिग्नलिंग कार्य के चलते भोपाल मेट्रो की टाइमिंग फिर बदली

भोपाल। भोपाल मेट्रो की संचालन समय-सारिणी में एक बार फिर बदलाव किया गया है।...

मध्य प्रदेश में प्रॉपर्टी महंगी, 1 अप्रैल से गाइडलाइन दरों में औसतन 16% बढ़ोतरी

भोपाल। मप्र में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो गया है। सरकार ने...

परीक्षा देने आई छात्रा से होटल कर्मचारी ने किया दुष्कर्म, शादी का झांसा देकर फंसाया

भोपाल। मप्र की राजधानी के मंगलवारा इलाके में एक होटल कर्मचारी द्वारा इंदौर की...

एमपी में सेहत से खिलवाड़: ग्वालियर मिलावट में नंबर-1, दूध-घी जैसे रोजमर्रा के 2000 से ज्यादा सैंपल फेल

भोपाल। मध्य प्रदेश में शुद्ध के लिए युद्ध के दावों के बीच मिलावटखोरी का...

More like this

युवा विधायक सम्मेलन में जुटे दिग्गज, ‘विकसित भारत 2047’ के संकल्प पर हुआ मंथन

भोपाल मध्यप्रदेश विधानसभा में आयोजित दो दिवसीय 'युवा विधायक सम्मेलन' के दूसरे दिन संसदीय गरिमा...

1 अप्रैल से जेब पर बढ़ेगा बोझ: नेशनल हाईवे पर सफर होगा 5 से 10% तक महंगा

आने वाली 1 अप्रैल से नेशनल हाईवे पर सफर करना आपकी जेब पर भारी...