12.4 C
London
Thursday, April 2, 2026
Homeराष्ट्रीयबेअदबी मामले में सुप्रीम कोर्ट से राम रहीम को बड़ा झटका, निचली...

बेअदबी मामले में सुप्रीम कोर्ट से राम रहीम को बड़ा झटका, निचली अदालत में शुरू होगा ट्रायल

Published on

नई दिल्ली

लगातार मिल रहे पैरोल से चर्चा में आए डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। गुरमीत राम रहीम को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। सुप्रीम कोर्ट ने बेअदबी मामले में हाई कोर्ट द्वारा लगाई गई रोक को हटा दिया है। यानी अब बेअदबी मामले में राम रहीम के खिलाफ केस चलेगा। राम रहीम के खिलाफ बरगाड़ी में गुरू ग्रंथ साहिब की बेअदबी का आरोप लगा था।

राम रहीम के खिलाफ तीन मामलों में चल रही थी जांच
इस आरोप में तीन मामलों की जांच चल रही थी। लेकिन इस पर पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने रोक लगा दी थी। अब सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट की रोक को खत्म कर दिया है। पंजाब सरकार ने हाई कोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी। वहीं सुप्रीम कोर्ट ने भी राम रहीम को नोटिस जारी किया और चार हफ्तों में जवाब मांगा है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद राम रहीम के खिलाफ निचली अदालत में ट्रायल शुरू होगा।

क्या है पूरा मामला?
यह पूरा मामला 2015 का है। धार्मिक ग्रंथ के बेअदबी मामले में पंजाब पुलिस ने जांच रिपोर्ट में सिरसा स्थित डेरा सच्चा सौदा को घटनाओं के लिए जिम्मेदार बताया था। वर्ष 2015 में फरीदकोट में गुरू ग्रंथ साहिब की एक प्रतिलिपि चोरी होने, बेअदबी संबंधी पोस्टर और पवित्र ग्रंथ के फटे फटे मिलने की घटनाएं सामने आई थी। इसके बाद फरीदकोट में विरोध प्रदर्शन हुआ था। प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने गोलीबारी की थी, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई थी। इसके अलावा कुछ लोग घायल भी हुए थे। बाबा राम रहीम को तीन घटनाओं में नामजद किया गया था।

पैरोल को लेकर चर्चा में राम रहीम
बता दें कि राम रहीम बीते दिनों पैरोल को लेकर चर्चा में था। बीते 2 अक्टूबर को भी राम रहीम को 20 दिन की पैरोल मिली थी हरियाणा चुनाव से पहले यह पैरोल मिली थी। 2017 में सजा पाने के बाद राम रहीम अब तक 10 बार पैरोल पर बाहर आ चुका है। राम रहीम को कई बार 30 और 40 दिन की भी पैरोल मिली है।

Latest articles

सिग्नलिंग कार्य के चलते भोपाल मेट्रो की टाइमिंग फिर बदली

भोपाल। भोपाल मेट्रो की संचालन समय-सारिणी में एक बार फिर बदलाव किया गया है।...

मध्य प्रदेश में प्रॉपर्टी महंगी, 1 अप्रैल से गाइडलाइन दरों में औसतन 16% बढ़ोतरी

भोपाल। मप्र में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो गया है। सरकार ने...

परीक्षा देने आई छात्रा से होटल कर्मचारी ने किया दुष्कर्म, शादी का झांसा देकर फंसाया

भोपाल। मप्र की राजधानी के मंगलवारा इलाके में एक होटल कर्मचारी द्वारा इंदौर की...

एमपी में सेहत से खिलवाड़: ग्वालियर मिलावट में नंबर-1, दूध-घी जैसे रोजमर्रा के 2000 से ज्यादा सैंपल फेल

भोपाल। मध्य प्रदेश में शुद्ध के लिए युद्ध के दावों के बीच मिलावटखोरी का...

More like this

युवा विधायक सम्मेलन में जुटे दिग्गज, ‘विकसित भारत 2047’ के संकल्प पर हुआ मंथन

भोपाल मध्यप्रदेश विधानसभा में आयोजित दो दिवसीय 'युवा विधायक सम्मेलन' के दूसरे दिन संसदीय गरिमा...

1 अप्रैल से जेब पर बढ़ेगा बोझ: नेशनल हाईवे पर सफर होगा 5 से 10% तक महंगा

आने वाली 1 अप्रैल से नेशनल हाईवे पर सफर करना आपकी जेब पर भारी...