12.4 C
London
Thursday, April 2, 2026
Homeराष्ट्रीयग्लोबल हंगर इंडेक्स रिपोर्ट 2024: भारत 105वें नंबर पर, हसमे से बेहतर...

ग्लोबल हंगर इंडेक्स रिपोर्ट 2024: भारत 105वें नंबर पर, हसमे से बेहतर नेपाल, श्रीलंका और बांग्लादेश

Published on

नई दिल्ली

ग्लोबल हंगर इंडेक्स रिपोर्ट 2024 में भारत का स्थान 127 देशों में 105वां है। हालांकि पिछले सालों की तुलना में इस साल भारत की रैंक में सुधार हुआ है। लेकिन भारत अभी भी ‘गंभीर’ भूख की समस्याओं वाले देशों में शामिल है। भारत की रैंकिंग अपने पड़ोसी देशों श्रीलंका, नेपाल, म्यांमार और बांग्लादेश से पीछे हैं, जबकि पाकिस्तान और अफगानिस्तान से केवल ऊपर है। श्रीलंका 56, नेपाल 68 और बांग्लादेश 84वें स्थान पर भारत से काफी आगे हैं।

2024 के लिए 19वीं ग्लोबल हंगर इंडेक्स (GHI) रिपोर्ट में भारत को 127 देशों में 105वां स्थान दिया गया है। इस रिपोर्ट के मुताबिक भारत उन देशों में शामिल है जहां भुखमरी एक ‘गंभीर’ समस्या है। रिपोर्ट में भारत को अपने पड़ोसी देशों श्रीलंका, नेपाल, म्यांमार और बांग्लादेश से पीछे रखा गया है, जबकि यह पाकिस्तान और अफगानिस्तान से थोड़ा ही आगे है। ‘कंसर्न वर्ल्डवाइड’ और ‘वेल्टहंगरहिल्फ’ की ओर से संयुक्त रूप से प्रकाशित ग्लोबल हंगर इंडेक्स रिपोर्ट दुनिया भर में भुखमरी पर नजर रखती है, खासकर उन क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित करती है जहां तत्काल कार्रवाई की आवश्यकता है।

भारत का स्कोर 27.3
2024 की रिपोर्ट में भारत का स्कोर 27.3 है जो भुखमरी के एक गंभीर स्तर को दर्शाता है। रिपोर्ट में हाल के वर्षों में भारत में कुपोषण के प्रसार में मामूली वृद्धि का उल्लेख किया गया है। हालांकि, भारत का 2024 का स्कोर उसके 2016 के GHI स्कोर 29.3 से कुछ सुधार दिखाता है। 2016 में भी भारत ‘गंभीर’ श्रेणी में ही था। लेकिन, यह अभी भी अपने पड़ोसियों से काफी पीछे है। 2000 और 2008 में क्रमशः 38.4 और 35.2 के स्कोर की तुलना में काफी प्रगति हुई है, जो दोनों ही ‘चिंताजनक’ श्रेणी में थे।

बाल कुपोषण जैसी गंभीर चुनौतियां सामने
भारत को अभी भी बाल कुपोषण जैसी गंभीर चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है, जिसमें विश्व स्तर पर बच्चों में दुबलापन (18.7%) सबसे अधिक है। देश में बच्चों के बौनेपन की दर 35.5%, पांच साल से कम उम्र के बच्चों की मृत्यु दर 2.9% और कुपोषण का प्रसार 13.7% है। हालांकि, भारत ने 2000 के बाद से अपनी बाल मृत्यु दर में उल्लेखनीय रूप से सुधार किया है, बाल कुपोषण एक गंभीर मुद्दा बना हुआ है, जिसमें दुबलापन और बौनापन दोनों ही खतरनाक रूप से उच्च स्तर पर हैं।

Latest articles

सिग्नलिंग कार्य के चलते भोपाल मेट्रो की टाइमिंग फिर बदली

भोपाल। भोपाल मेट्रो की संचालन समय-सारिणी में एक बार फिर बदलाव किया गया है।...

मध्य प्रदेश में प्रॉपर्टी महंगी, 1 अप्रैल से गाइडलाइन दरों में औसतन 16% बढ़ोतरी

भोपाल। मप्र में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो गया है। सरकार ने...

परीक्षा देने आई छात्रा से होटल कर्मचारी ने किया दुष्कर्म, शादी का झांसा देकर फंसाया

भोपाल। मप्र की राजधानी के मंगलवारा इलाके में एक होटल कर्मचारी द्वारा इंदौर की...

एमपी में सेहत से खिलवाड़: ग्वालियर मिलावट में नंबर-1, दूध-घी जैसे रोजमर्रा के 2000 से ज्यादा सैंपल फेल

भोपाल। मध्य प्रदेश में शुद्ध के लिए युद्ध के दावों के बीच मिलावटखोरी का...

More like this

युवा विधायक सम्मेलन में जुटे दिग्गज, ‘विकसित भारत 2047’ के संकल्प पर हुआ मंथन

भोपाल मध्यप्रदेश विधानसभा में आयोजित दो दिवसीय 'युवा विधायक सम्मेलन' के दूसरे दिन संसदीय गरिमा...

1 अप्रैल से जेब पर बढ़ेगा बोझ: नेशनल हाईवे पर सफर होगा 5 से 10% तक महंगा

आने वाली 1 अप्रैल से नेशनल हाईवे पर सफर करना आपकी जेब पर भारी...