12.4 C
London
Thursday, April 2, 2026
Homeराष्ट्रीयAAP नेता सत्येंद्र जैन को मनी लॉन्ड्रिंग केस में जमानत, कब आएंगे...

AAP नेता सत्येंद्र जैन को मनी लॉन्ड्रिंग केस में जमानत, कब आएंगे दिल्ली की तिहाड़ जेल से बाहर?

Published on

नई दिल्ली:

आम आदमी पार्टी (AAP) ने शुक्रवार को मनी लॉन्ड्रिंग केस में दिल्ली के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन को जमानत मिलने की सराहना की। AAP ने फैसले को सत्य की जीत और बीजेपी की ‘एक और साजिश’ की हार बताया। कोर्ट ने जैन को मनी लॉन्ड्रिंग केस में सुनवाई में देरी और लंबे समय तक जेल में रहने का हवाला देते हुए जमानत दी है। उधर तिहाड़ जेल से सत्येंद्र जैन के बाहर आने को लेकर AAP में हलचल तेज हो गई है। पार्टी के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया और दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी खुद सत्येंद्र जैन को लेने जाएंगे। सांसद संजय सिंह और दिल्ली सरकार के मंत्री सौरभ भारद्वाज भी मौजद रहेंगे। जानकारी के अनुसार, आज रात 8 से 9 बजे के बीच सत्येंद्र जैन तिहाड़ जेल से बाहर निकल सकते हैं।

AAP का जोश हाई
आप ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘सत्यमेव जयते। बीजेपी की एक और साजिश विफल हो गई, क्योंकि सत्येंद्र जैन जी को अदालत से जमानत मिल गई, जिन्होंने शानदार मोहल्ला क्लीनिक बनाकर दिल्ली में स्वास्थ्य क्रांति ला दी। बीजेपी का असली चेहरा अब पूरे देश के सामने एक बार फिर उजागर हो गया है।’

मैं अदालत और न्यायपालिका का शुक्रिया अदा करती हूं, यह कठिन था लेकिन हमें विश्वास था क्योंकि उन्होंने अपने पूरे जीवन में कुछ भी गलत नहीं किया था, हम लंबे समय से इसका इंतजार कर रहे थे,उनके लिए यह राजनीति नहीं है, वह एक सामाजिक कार्यकर्ता हैं। वह समाज के लिए कुछ करना चाहते हैं।’
सत्येंद्र जैन की पत्नी पूनम जैन

‘उनका दोष था कि उन्होंने मोहल्ला क्लीनिक बनवाए’
आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने कहा कि जैन को दो साल से ज्यादा समय जेल में बिताने के बाद जमानत मिली है। केजरीवाल ने कहा, ‘उनका क्या दोष था?’ पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि जैन के ठिकानों पर कई बार छापे मारे गए, लेकिन एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ। उन्होंने ‘एक्स’ पर पोस्ट में कहा, ‘उनका (जैन) सिर्फ इतना दोष था कि उन्होंने मोहल्ला क्लीनिक बनवाए और दिल्ली के लोगों के लिए स्वास्थ्य सेवाएं निशुल्क कर दीं। (प्रधानमंत्री नरेंद्र) मोदी जी ने उन्हें जेल में डाल दिया, ताकि मोहल्ला क्लीनिक बंद हो जाएं और गरीबों को मुफ्त इलाज न मिल पाए। लेकिन भगवान हमारे साथ हैं। सत्येंद्र का स्वागत है।’

Latest articles

सिग्नलिंग कार्य के चलते भोपाल मेट्रो की टाइमिंग फिर बदली

भोपाल। भोपाल मेट्रो की संचालन समय-सारिणी में एक बार फिर बदलाव किया गया है।...

मध्य प्रदेश में प्रॉपर्टी महंगी, 1 अप्रैल से गाइडलाइन दरों में औसतन 16% बढ़ोतरी

भोपाल। मप्र में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो गया है। सरकार ने...

परीक्षा देने आई छात्रा से होटल कर्मचारी ने किया दुष्कर्म, शादी का झांसा देकर फंसाया

भोपाल। मप्र की राजधानी के मंगलवारा इलाके में एक होटल कर्मचारी द्वारा इंदौर की...

एमपी में सेहत से खिलवाड़: ग्वालियर मिलावट में नंबर-1, दूध-घी जैसे रोजमर्रा के 2000 से ज्यादा सैंपल फेल

भोपाल। मध्य प्रदेश में शुद्ध के लिए युद्ध के दावों के बीच मिलावटखोरी का...

More like this

युवा विधायक सम्मेलन में जुटे दिग्गज, ‘विकसित भारत 2047’ के संकल्प पर हुआ मंथन

भोपाल मध्यप्रदेश विधानसभा में आयोजित दो दिवसीय 'युवा विधायक सम्मेलन' के दूसरे दिन संसदीय गरिमा...

1 अप्रैल से जेब पर बढ़ेगा बोझ: नेशनल हाईवे पर सफर होगा 5 से 10% तक महंगा

आने वाली 1 अप्रैल से नेशनल हाईवे पर सफर करना आपकी जेब पर भारी...