भेल भोपाल।
बाबूलाल गौर शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय भेल भोपाल में दो दिवसीय युवा उत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ प्रभारी प्राचार्य डॉ आरके ख़ज़्बानिया व कार्यक्रम की प्रभारी डॉ अनुराधा दुबे ने दीप प्रज्वलित व मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। युवा उत्सव समिति की सदस्य डॉक्टर सुषमा जादौन ने बताया कि कि आज उद्घाटन, वक्रता, वाद विवाद, एकल गायन, एकल नृत्य, समूह नृत्य एवं समूह गायन के साथ अन्य प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। छात्र-छात्राओं ने युवा उत्सव में बढ़ चढ़कर भाग लेते हुए एक से एक मनमोहक रंगारंग प्रस्तुति दी गई। इस अवसर पर डॉ अर्चना शर्मा, डॉ अमित बादल, डॉ चित्रा खरे, डॉ गरिमा जाउलकर, डॉ इला रानी श्रीवास्तव, डॉ गीता चौहान, पूनम बखेड़े, निर्मला शुक्ला, सौरभ सिंह, मोनिका, प्रियंका, आरती पटेल एवं भारी संख्या में छात्राएं उपस्थित थे।
