10.6 C
London
Tuesday, April 28, 2026
HomeUncategorizedअडानी, जिंदल, वेदांता...सब पड़े हैं इस पावर प्लांट को खरीदने के पीछे,...

अडानी, जिंदल, वेदांता…सब पड़े हैं इस पावर प्लांट को खरीदने के पीछे, आखिर क्यों है इस पर इनकी नजर

Published on

नई दिल्ली

इस समय महाराष्ट्र में नासिक के पास स्थिति सिन्नर थर्मल पावर प्लांट चर्चाओं में है। यह तब है जब यह बंद पड़ा है। इसे खरीदने के लिए देश की बड़ी-बड़ी कंपनियों में होड़ मची हुई है। इस लिस्ट में अडानी ग्रुप की कंपनी अडानी पावर लिमिटेड, नवीन जिंदल की जिंदल पावर लिमिटेड, कमोडिटी कंपनी वेदांता ग्रुप, कोलकाता स्थित उड़ीसा मेटालिक्स प्राइवेट लिमिटेड और वर्डे पार्टनर्स की सिंगापुर स्थित शाखा वीएफएसआई होल्डिंग्स पीटीई आदि शामिल हैं।

रतनइंडिया पावर के स्वामित्व वाला यह पावर प्लांट इस समय संकट के दौर से गुजर रहा है। 1350 मेगावाट क्षमता वाले इस सिन्नर थर्मल पावर को खरीदने के लिए इन कंपनियों ने औपचारिक बोली लगाई है। सूत्रों के मुताबिक महाराष्ट्र सरकार के स्वामित्व वाली महाजेनको और पब्लिक सेक्टर की एनटीपीसी ने भी नासिक के पास स्थित इस संयंत्र के लिए संयुक्त बोली पेश की है। इस प्रकार इस प्लांट के लिए कुल 7 कंपनियों ने बोली लगाई है।

दिवालिया हो चुकी है कंपनी
रतनइंडिया पावर की सहायक कंपनी इंडियाबुल्स पावर ने इस पावर प्लांट को विकसित किया था। इस प्लांट एक हिस्से के निर्माण के बाद बकाया राशि का भुगतान न करने के लिए शापूरजी पल्लोनजी एंड कंपनी ने याचिका दायर की थी। इसके बाद जनवरी में इसे दिवालिया घोषित कर दिया गया था।

मूल्य नहीं हुआ निर्धारित
हमारे सहयोगी इकनॉमिक टाइम्स के अनुसार इस मामले से अवगत एक शख्स ने बताया कि इस महीने की शुरुआत में छह समाधान योजनाएं प्राप्त हुई थीं। दिवालियापन संहिता के तहत अनुपालन के लिए अभी भी उनका मूल्यांकन किया जा रहा है। इन बोलियों का मूल्य अभी निर्धारित नहीं किया गया है क्योंकि समाधान पेशेवर और लेनदारों के बीच कुछ बातचीत हो सकती है। बोली लगाने वाली सभी कंपनियों ने 10 करोड़ रुपये की जमा राशि सहित एक प्लान पेश किया है।

आखिर इस प्लांट के पीछे क्यों पड़ी हैं कंपनियां?
अब सवाल आता है कि इस पावर प्लांट को खरीदने के लिए 7 कंपनियां क्यों रुचि दिखा रही हैं। दरअसल, इस प्लांट के आस-पास 1600 एकड़ जमीन है। इसका मतलब है कि इसे खरीदने वाली कोई भी कंपनी 1350 मेगावाट और जोड़कर अपनी क्षमता को दोगुना कर सकती है।

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...