भेल भोपाल।
बीएचईएल के जूनियर एग्जीक्यूटिव क्लब द्वारा इंडोर गेम्स क्लोसिंग सेरेमनी क्लब में मनाई गई। इस अवसर पर रोजी उपाध्याय ने वाटर कूलर और घास काटने वाली मशीन का उद्घाटन पूजन किया। क्लब के अध्यक्ष महाप्रबंधक पीके उपाध्याय और विशेष अतिथि अपर महाप्रबंधक टीयू सिंह द्वारा 30 प्रतिभागी का मैडल प्रदान कर सम्मानित किया। संचालन निशा वर्मा ने किया। महासचिव आरके खरे द्वारा क्लब में नए कार्यों की जानकारी दी।
