9.5 C
London
Tuesday, April 28, 2026
HomeUncategorized22000 करोड़ रुपये का करवा चौथ... इस त्योहार रेकॉर्ड कारोबार की उम्मीद,...

22000 करोड़ रुपये का करवा चौथ… इस त्योहार रेकॉर्ड कारोबार की उम्मीद, अर्थव्यवस्था को लगेंगे पंख

Published on

नई दिल्ली:

कल 20 अक्टूबर को देशभर में करवा चौथ का त्योहार मनाया जाएगा। देश की अर्थव्यवस्था में त्योहार काफी महत्वपूर्ण होते हैं। इसमें करवा चौथ भी अब शामिल होता जा रहा है। इस त्योहार होने वाली खरीदारी से देश की अर्थव्यवस्था को भी बढ़ावा मिलता है। इस साल करवा चौथ पर देशभर में 22 हजार करोड़ रुपये का कारोबार होने की उम्मीद है।

पिछले साल करवा चौथ पर 1500 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ था। ऐसे में इस बार इसमें जबर्दस्त वृद्धि होने का अनुमान है। इससे पता चलता है साल-दर-साल इस त्योहार पर खरीदारी बढ़ती जा रही है। सांसद प्रवीण खंडेलवाल के अनुसार, यह त्योहार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘वोकल फॉर लोकल’ अभियान की याद दिलाता है।

बढ़ गई कई चीजों की खरीदारी
पिछले हफ्ते से देशभर के बाजारों में चहल-पहल का माहौल देखने को मिल रहा है। इस अवसर की तैयारी के लिए कपड़े, गहने, कॉस्मेटिक्स, गिफ्ट आइटम्स और पूजा की जरूरी चीजों की खरीदारी करने वाली भीड़ उमड़ रही है। ऐसे में इन चीजों की बिक्री देश की अर्थव्यवस्था को बढ़ाने में मदद कर रही है। इनके अलावा करवा चौथ पर कई और चीजों की बिक्री भी बाजार को बढ़ावा दे रही है। इनमें ज्वैलरी, कपड़े, मेकअप प्रोडक्ट, साड़ियां, बर्तन, छलनी, ही कांच की चूड़ियां आदि चीजें भी शामिल हैं।

ज्वैलरी की खरीदारी भी बढ़ी
एक समय था जब धनतेरस या अक्षय तृतीया पर ही ज्वैलरी की ज्यादा खरीदारी हुआ करती थी। लेकिन अब इसमें करवा चौथ भी शामिल हो गया है। इस त्योहार कई तरह की ज्वैलरी की बिक्री बढ़ने लगी है। चांदी के करवा भी मार्केट में आने लगे हैं।

वेडिंग सीजन के लिए तैयार होता है मंच
ज्वैलर्स के लिए करवा चौथ का त्योहार कई मायनों में खास होता है। इस त्योहार पर ज्वैलरी की खरीदारी तय करती है कि ज्वैलर्स के लिए आने वाला समय कैसा होगा। करवा चौथ के बाद धनतेरस और फिर शादियों का सीजन शुरू हो जाता है। ऐसे में इस समय से ज्वैलरी बिक्री की मांग बढ़ जाती है।

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...