4.7 C
London
Saturday, March 14, 2026
HomeUncategorizedरेमो डिसूजा पर लगा धोखाधड़ी का आरोप, कोरियोग्राफर ने सिरे से खारिज...

रेमो डिसूजा पर लगा धोखाधड़ी का आरोप, कोरियोग्राफर ने सिरे से खारिज कीं अफवाहें, शेयर की पोस्ट

Published on

बॉलीवुड के जाने-माने कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा और उनकी पत्नी लिजेल को लेकर एक खबर आई थी. उसमें दावा किया जा रहा था कि कोरियोग्राफर और उनकी पत्नी समेत पांच और लोगों ने एक डांस ग्रुप के साथ चीटिंग की है. इन सबके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. मुंबई की ठाणे पुलिस ने बताया कि शनिवार को ये शिकायत दर्ज करवाई गई थी. सभी पर 11.96 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया गया था. पर रेमो ने एक पोस्ट के जरिए इन खबरों को सिरे से खारिज किया है. कहा है कि इन खबरों में कोई सच्चाई नहीं. सभी अफवाहें हैं.

रेमो की पोस्ट वायरल
कोरियोग्राफर ने पोस्ट में लिखा- कुछ मीडिया रिपोर्ट्स से हम लोगों को इसके बारे में जानकारी लगी कि हम लोगों के खिलाफ कोई कम्प्लेंट दर्ज हुई है. कहा जा रहा है कि हम लोगों ने एक डांस ग्रुप के साथ धोखाधड़ी की है. मुझे ये कहते हुए अफसोस हो रहा है कि इस तरह की खबरें हम लोगों के बारे में पब्लिश हो रही हैं. हम सभी से ये गुजारिश करना चाहते हैं कि इसमें कोई सच्चाई नहीं. सभी खबरें झूठी हैं और लोग हमें लेकर अफवाहें फैला रहे हैं.

“हम अपना केस समय पर छोड़ रहे हैं. जो भी मदद लगेगी, हम लोग अथॉरिटी को करेंगे. उनकी मदद करेंगे जैसे की अबतक करते आए हैं. मैं अपने परिवार, दोस्तों और फैन्स के सपोर्ट के लिए शुक्रिया अदा करता हूं. वो लोग जिस तरह से हम पर प्यार लुटाते हैं, हमारे लिए वो बहुत मायने रखता है. हमेशा प्यार, लिजेल और रेमो.”

एक अधिकारी ने बताया कि एक 26 साल के डांसर ने रेमो डिसूजा, उनकी पत्नी लिजेल और पांच अन्य लोगों पर ये आरोप लगाया है. पीड़ित डांसर डांसर ने 16 अक्टूबर को मुंबई के मीरा रोड पुलिस स्टेशन में अपनी शिकायत दर्ज करवाई. पुलिस ने रेमो डिसूजा और अन्य 6 लोगों के खिलाफ धारा 465 (जालसाजी), 420 (धोखाधड़ी) और भारतीय न्याय संहिता की अन्य धाराओं तले इस मामले को दर्ज कर लिया है. शिकायत के मुताबिक, डांसर और उसके ग्रुप के साथ साल 2018 से जुलाई 2024 तक के बीच धोखाधड़ी की गई है. इस ग्रुप ने टीवी के एक शो में परफॉर्म कर जीत हासिल की थी.

शिकायतकर्ता का कहना है कि रेमो और अन्य आरोपियों ने ऐसे दिखाए जैसे वो ग्रुप उनका है और उनकी जीती 11.96 करोड़ रुपये की इनामी धनराशि को हड़प लिया. रेमो डिसूजा और लिजेल डिसूजा के अलावा इस मामले में ओमप्रकाश शंकर चौहान, रोहित जाधव, फ्रेम प्रोडक्शन कंपनी, विनोद राऊत, एक पुलिसवाले और रमेश गुप्ता नाम के शख्स का नाम आरोपियों के रूप में शामिल है. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है.

Latest articles

महिला समाज और राष्ट्र की प्रगति का आधार, सर्वांगीण विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध — मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि महिला शक्ति न केवल परिवार, बल्कि समाज...

बीएचईएल में गूंजा मजदूर-किसान एकता का नारा, नुक्कड़ नाटक से नए श्रम कानूनों का विरोध

भोपाल बीएचईएल  गेट क्रमांक 5 पर आज मजदूर-किसान एकता का नया जोश देखने को मिला।...

लाड़ली बहनों के खातों में पहुंचे 1836 करोड़, सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी 122 करोड़ की सौगात

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश की सवा करोड़ लाड़ली बहनों को बड़ी सौगात...

ईरान-इजराइल युद्ध की आंच: देशभर में एलपीजी के लिए हाहाकार, 2 हजार का सिलेंडर 4 हजार में

अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच छिड़ी जंग की चिंगारी अब भारत के आम जनजीवन...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...