25.2 C
London
Wednesday, May 27, 2026
Homeभेल न्यूज़21वीं सदी महिलाओं की सदी : राज्य मंत्री श्रीमती गौर

21वीं सदी महिलाओं की सदी : राज्य मंत्री श्रीमती गौर

Published on

भोपाल।

पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने कहा है कि 21वीं सदी महिलाओं की सदी है और हम मानते हैं कि 21वीं सदी महिलाओं के लिए एक नए अवसर, एक नई ऊर्जा का संचार करने के लिए आई है। मातृशक्ति की जो योग्यता है, उनकी जो प्रतिभा है, उसको बाहर निकलने का काम इस प्रकार के आयोजनों के माध्यम से किया जाता है।

राज्य मंत्री श्रीमती गौर रविवार को टीटी नगर मॉडल स्कूल के सभागार में भारतीय जैन मिलन संस्था के 19वें राष्ट्रीय मातृशक्ति सम्मेलन कार्यक्रम को संबोधित कर रही थी। राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने कहा कि भारतीय जैन मिलन परिवार को हृदय से बधाई देती हूं । जिन्होंने आज करवा चौथ के पावन अवसर पर यह कार्यक्रम आयोजित किया। सबसे पहले मेरी मातृ शक्तियों को अखंड सौभाग्य और असीम समर्पण के पावन पर्व करवा चौथ की कोटि-कोटि बधाई और शुभकामनाएं। ईश्वर से यही प्रार्थना करती हूं कि यह पावन पर्व आप सबके जीवन में खुशहाली, सुख समृद्धि व इस बंधन को अटूट बनाने वाला नई ऊर्जा का संचार करने वाला पर्व हो।

उन्होंने कहा कि आप भारतीय सनातन संस्कृति की परंपरा के अनुसार जन्मो-जन्मों तक पीढ़ियों तक अपने परिवार के लिए सेवा भाव के समर्पण के साथ काम करती रहे, आज समस्त मातृ शक्तियों से कहना चाहूंगी कि, इतने बड़े आयोजन में आप सब की उपस्थिति ने यह साबित कर दिया है कि 21वीं सदी महिलाओं की सदी है। मैं हमेशा कहती हूं कि समाज में, राष्ट्र में, परिवार में मातृशक्ति के सहयोग और मातृ शक्ति के विश्वास की किसी से तुलना नहीं की जा सकती। नारी के बिना समाज की, राष्ट्र की कल्पना अधूरी है । परिवार , समाज की प्रगति और राष्ट्र की प्रगति में महिलाओं का जो योगदान होता है, वह अभूतपूर्व योगदान होता है। इसलिए नारी शक्ति सम्मेलन संपूर्ण भी है और महत्वपूर्ण भी है।

राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने संस्था की ओर से समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित भी किया ।कार्यक्रम में संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार जैन, राष्ट्रीय महामंत्री अजय जैन, मनोज जैन, श्रीमती हेमलता कोठारी, श्रीमती ललित मनिया जैन, अनिल जैन और भारतीय जैन मिलन परिवार के सभी सदस्य और पदाधिकारी मौजूद रहे।

Latest articles

सुप्रीम कोर्ट ने बिहार SIR प्रक्रिया को ठहराया वैध, केंद्र को रिपोर्ट भेजने के निर्देश

चुनाव आयोग को विशेष पुनरीक्षण का अधिकार नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को बिहार...

भोपाल में IPS अधिकारी की नाबालिग बेटी ने लगाई फांसी, 11वीं की छात्रा थी, जांच में जुटी पुलिस

भोपाल। राजधानी भोपाल के वीआईपी इलाके चार इमली में रहने वाले एक आईपीएस अधिकारी...

मध्यप्रदेश में जमकर तप रहा नौतपा, 16 शहरों में 44 पार पारा, 3 दिन बारिश-आंधी के आसार

भोपाल। मध्यप्रदेश में नौतपा की शुरुआत भले ही आंधी और बूंदाबांदी के साथ हुई...

बीएचईएल के कुछ एजीएम 12 साल से नहीं बन पाये जीएम, अब फिर प्रमोशन की कतार में

केसी दुबे भोपाल यूनिट से कौन बनेंगा जीएम,कॉरपोरेट खंगाल रहा है कुंडली अगले साल कई...

More like this

भेल थ्रिफ्ट सोसायटी का प्रतिभा सम्मान समारोह 31 मई को, उत्कृष्ट छात्र और कर्मचारी होंगे सम्मानित

भोपाल। बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा वर्ष 2024-25 सत्र हेतु 'प्रतिभा सम्मान...

बीएचईएल जूनियर एग्जीक्यूटिव क्लब का 60वां वार्षिक सम्मेलन, स्मारिका ‘उड़ान’ का हुआ विमोचन

मुख्य अतिथि कार्यपालक निदेशक प्रदीप कुमार उपाध्याय का हुआ सम्मान, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा...

बीएचईएल में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 39 अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से तबादला

नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की अग्रणी कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) कॉर्पोरेट कार्यालय...