10.3 C
London
Tuesday, March 17, 2026
Homeराज्यकेरल में गांजा पीने के लिए माचिस मांगने एक्साइज ऑफिस पहुंचे स्कूली...

केरल में गांजा पीने के लिए माचिस मांगने एक्साइज ऑफिस पहुंचे स्कूली छात्र, पकड़े गए

Published on

नई दिल्ली,

केरल के इडुक्की में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक्साइज अधिकारी उस वक्त हैरान रह गए जब स्कूल छात्रों का एक ग्रुप गलती से उनके ऑफिस में आ गए और गांजे से लिपटी बीड़ी जलाने के लिए माचिस मांगने लगे. यह घटना सोमवार को आदिमाली में हुई जहां त्रिशूर के स्कूल के छात्र टीचर्स के साथ टूर पर पहुंचे थे.

अधिकारियों ने रंगे हाथ पकड़ा
जानकारी के अनुसार, छात्र गलती से एक्साइज ऑफिस में दाखिल हुए थे. उन्होंने अधिकारियों से माचिस मांगी तो एक्साइज अधिकारियों ने उन्हें रंगे हाथ पकड़ लिया और उनके पास से गांजा, हशीश तेल और प्रतिबंधित पदार्थ भरने के सामान जब्त किए. दो नाबालिग छात्रों के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया, जिनके पास ये प्रतिबंधित पदार्थ पाए गए.

जानें क्या है पूरा मामला
जानकारी के अनुसार, छात्रों ने एक होटल में खाना खाने के बाद गांजा-बीड़ी पीने के लिए बाहर निकले थे और इसे जलाने के लिए माचिस की मांग कर रहे थे. एक वरिष्ठ एक्साइज अधिकारी ने कहा, “उन्होंने एक्साइज कार्यालय के पिछले हिस्से को देखा और वहां पहुंच गए. जब उन्होंने अधिकारियों को अचानक देखा, तो उन्हें खतरे का आभास हुआ और वे बाहर भाग गए. लेकिन सभी को पकड़ लिया गया. जब हमने जांच की तो प्रतिबंधित पदार्थ बरामद हुए.”गांजा और अन्य पदार्थों को जब्त करने वाले दो छात्रों के खिलाफ नारकोटिक ड्रग्स और साइकोट्रॉपिक पदार्थ अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया.

सभी छात्रों को परामर्श दिया गया
अधिकारी ने बताया कि अन्य छात्रों को उनके शिक्षकों के साथ वापस भेज दिया गया. लेकिन उन दो छात्रों के मामले में उनके माता-पिता को बुलाया गया और उन्हें उनके साथ ही भेजा गया. अधिकारियों के अनुसार, राज्य में स्कूल और कॉलेज के भ्रमण के दौरान नशा करना व्यापक रूप से देखा जा रहा है.

Latest articles

नई दिल्ली में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात, शिक्षा सुधारों पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान...

हमीदिया अस्पताल फायरिंग: पुलिस की बड़ी लापरवाही उजागर, घायल हिस्ट्रीशीटर के साथ पहुंचे जवान भी थे निहत्थे

भोपाल हमीदिया अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर शनिवार सुबह हुई फायरिंग की घटना में पुलिस...

मप्र में पेंशन भुगतान की नई व्यवस्था 1 अप्रैल से लागू, एसबीआई बनेगा एग्रीगेटर बैंक

भोपाल मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य के करीब साढ़े चार लाख पेंशनभोगियों को बड़ी राहत देते...

ग्रुप-5 भर्ती परीक्षा 2026: स्वास्थ्य विभाग में 373 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू

भोपाल मप्र कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) ने स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े स्टाफ नर्स, पैरामेडिकल और...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...