9.5 C
London
Tuesday, April 28, 2026
HomeUncategorizedByjus को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका... ट्रिब्यूनल का आदेश खारिज, अब...

Byjus को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका… ट्रिब्यूनल का आदेश खारिज, अब क्या होगा?

Published on

नई दिल्ली,

दिवालियापन की कगार पर पहुंच गई एडटेक फर्म बायजूस (Byjus) को राहत मिलती नजर नहीं आ रही है और अब सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने भी कंपनी को करारा झटका दिया है. अदालत ने बुधवार को बायजूस को लेकर नेशनल लॉ ट्रिब्यूनल (NCLT) के बायजू रविंद्रन के नेतृत्व वाली कंपनी के खिलाफ दिवालियापन की कार्यवाही को बंद करने के आदेश को खारिज कर दिया. चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली तीन-सदस्यीय पीठ ने ये निर्देश दिया है.

158.9 करोड़ रुपये के बकाये पर SC
सुप्रीम कोर्ट ने NCLT के उस आदेश को भी पलट दिया है, जिसमें Byjus को इंडियन क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के साथ 158.9 करोड़ रुपये के बकाया के निपटान की मंजूरी दी गई थी. बता दें कि बायजू के लोगो को आपने टीम इंडिया की जर्सी पर लंबे समय तक देखा होगा. इससे पहले Team India की जर्सी पर Oppo का लोगो दिखता था, जिसकी साल 2019 में बायजूस ने जगह ले ली थी. बीसीसीआई के साथ बायजूस का करार मार्च 2023 में खत्म हो गया था.

अमेरिकी कंपनी की याचिका पर सुनवाई
अदालत ने बुधवार को एनसीएलएटी के आदेश के खिलाफ अमेरिकी कंपनी ग्लास ट्रस्ट कंपनी एलएलसी की याचिका पर अपना ये फैसला सुनाया. आदेश में कहा गया है कि क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड को 158.9 करोड़ रुपये की निपटान राशि लेनदारों की समिति के पास जमा करने का निर्देश दिया है. पीठ ने कहा है कि एक अलग एस्क्रो खाते में रखी गई निपटान राशि को लेनदारों की समिति के एस्क्रो खाते में जमा करना होगा. गौरतलब है कि बीते अगस्त महीने में NCLT ने BCCI के साथ 158.9 करोड़ रुपये के बकाया निपटान को मंजूरी देने के बाद बायजूस के खिलाफ दिवाला कार्यवाही को बंद करने का आदेश दिया था. लेकिन ये राहत ज्यादा देर तक कायम नहीं रह सकी.

22 अबर डॉलर से 0 हुई कंपनी की वैल्‍यू
एडटेक कंपनी Byju’s की वैल्‍यू साल 2022 तक 22 अरब डॉलर थी, जो अब शून्‍य हो चुकी है. बायजूस फाउंड बायजू रवींद्रन ने खुद बीते दिनों एक वर्चुअल प्रेस कॉन्‍फ्रेंस के दौरान इसकी जानकारी दी थी. उन्‍होंने कहा था कि निवेशकों के जाने के बाद कंपनी के पास पैसे खत्‍म हो गए और धीरे-धीरे करके कंपनी पूरी तरह से बर्बाद हो गई. हालांकि रवींद्रन ने कहा कि जल्‍द ही हम वापस आएंगे. फिलहाल कंपनी दिवालियापन संकट से जूझ रही है. उन्होंने कहा था कि प्रोसस जैसे निवेशकों ने एक समय में सबसे वैल्‍यूवेशन भारतीय स्टार्टअप में अपने निवेश को खत्म कर दिया है.

बायजू के पतन के ये बड़े कारण!
बात करें कि आखिर ऐसा क्या हुआ कि Byju’s देखते ही देखते अर्श से फर्श पर कैसे आ गिरी, तो बता दें कि इसके पीछे कई कारण रहे हैं. इनमें पहला तो ये कि कोविड-19 के प्रकोप के बीच ऑनलाइन एजुकेशन की डिमांड चरम पर थी, लेकिन जैसे ही कोरोना का साया हटा, ये कम होती चली गई. इसके अलावा कंपनी ने तमाम अधिग्रहण किए, जिसके चलते इस पर कर्ज का बोझ लगातार बढ़ता गया. तीसरा और अहम कारण रहा, कि जैसे ही कंपनी की हालत पस्त होने लगी, तो एक के बाद एक बड़े इन्वेस्टर्स इसका साथ छोड़ते चले गए.

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...