11.5 C
London
Thursday, March 12, 2026
HomeUncategorizedPhonePe ऐप की पॉलिसी, दीवाली पर पटाखे से हुए घायल, तो मिलेंगे...

PhonePe ऐप की पॉलिसी, दीवाली पर पटाखे से हुए घायल, तो मिलेंगे 25 हजार रुपये

Published on

यूपीआई पेमेंट ऐप फोनपे की तरफ से एक खास तरह की इंश्योरेंस पॉलिसी पेश की गई है। यह खास पॉलिसी दीवाली के लिए है। इस पॉलिसी के तहत पूरी फैमिली का इंश्योरेंस मिलात है। इस प्लान में 4 लोगों को शामिल कर सकते हैं। इसमें अधिकतम दो बच्चों को शामिल किया जा सकता है।

PhonePe का दीवाली इंश्योंरेंस प्लान
फोनपे ने बजाज एलियांस जनरल इंश्योरेंस के साथ साझेदारी में एक इंश्योरेंस पॉलिसी को पेश किया है। यह पॉलिसी पटाखों से घायल होने पर इंश्योरेंस कवर देती है। यह इंश्योरेंस पॉलिसी लिमिटेड टाइम के लिए है। यह एक अफोर्डेबल दीवाली इंश्योरेंस पॉलिसी है।

PhonePe प्लान में मिलेगा 25 हजार रुपये का इंश्योरेंस
इस पॉलिसी में 25,000 रुपये का इंश्योरेंस कवर मिलेगा, जबकि इसके लिए यूजर्स से मात्र 9 रुपये का प्रीमियम लिया जाएगा। इसमें जीएसटी भी शामिल होगी। यह कवरेज 10 दिनों के लिए होगा। इसकी शुरुआत 25 अक्टूबर से होगी और 3 नवंबर तक जारी रहेगी। इस प्लान में अस्पताल का कवर मिलेगा। साथ ही डे केयर और एक्सीडेंट डेथ की सुविधा मिलेगी। यह केवल लिमिटेड पॉलिसी होल्डर के लिए है। इस पॉलिसी की सेल 3 नवंबर 2024 से बंद हो रही है।

PhonePe इंश्योरेंस प्लान में 4 लोगों को मिलेगा कवर
इस प्लान को फोनपे ऐप से खरीदा जा सकता है। इसमें आपके साथ फैमिली के चार लोगों को शामिल किया जा सकेगा। इसमें आपके साथ आपकी पत्नी और दो बच्चों को शामिल किया जा सकता है।

10 दिनों के लिए होगा PhonePe इंश्योरेंस प्लान
इस इंश्योरेंस पॉलिसी की वैधता दिवाली के दौरान केवल 10 दिनों के लिए होती है। जब सभी बड़ी पटाखा दुर्घटनाएं होती हैं और इन मामलों में कवर राशि न्यूनतम होती है, यह योजना 9 रुपये में उपलब्ध है।

PhonePe ऑफर करेगा किस तरह की सुरक्षा
अगर कोई यूजर 25 अक्टूबर के बाद खरीदारी करता है, तो पॉलिसी कवर खरीद की तारीख से शुरू होगा। यह अल्पकालिक कवरेज विशेष रूप से त्योहारी सीज़न के लिए तैयार किया गया है, जो उपयोगकर्ताओं को सस्ती और समय पर सुरक्षा प्रदान करता है।

Latest articles

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

ईरान जंग का असर: देश में रसोई गैस का हाहाकार, ब्लैक में 1800 तक पहुंचा घरेलू सिलेंडर

मिडिल ईस्ट में बढ़ते युद्ध के बाद भारत में रसोई गैस की भारी किल्लत...

शादी के लिए पुजारी का अपहरण कर वसूले 50 हजार, मंडप से गिरफ्तार हुआ गैंग सरगना ‘भूरा हड्डी’

भोपाल जधानी की कोहेफिजा पुलिस ने पुजारी के अपहरण और अवैध वसूली के मामले में...

एमपी में बेटियां आजीवन पूजी जाती हैं: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

भोपाल मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नारी शक्ति के सम्मान और उनके...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...