9.9 C
London
Tuesday, March 17, 2026
Homeराज्यUP: शादी के पांच साल बाद राजा निकला शादाब, गोमांस और बच्चों...

UP: शादी के पांच साल बाद राजा निकला शादाब, गोमांस और बच्चों का खतना कराने पर खुली पोल

Published on

फतेहपुर ,

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र के आबूनगर इलाके से एक लव जिहाद का मामला सामने आया है. आरोप है कि मोहम्मद शादाब नाम के युवक ने अपना नाम बदलकर राजा पाल रखा फिर बदायूं की रहने वाली हिंदू लड़की को प्रेमजाल में फंसाया. शादी के बाद, शादाब की असल पहचान सामने आई.

पीड़िता का कहना है कि शादी के बाद शादाब ने बच्चों और उस पर मुस्लिम धर्म अपनाने का दबाव बनाया. साथ ही बच्चों का खतना कराने और पीड़िता को गौमांस खाने, जबरन नमाज पढ़ने के लिए मजबूर किया. जब पीड़िता ने इसका विरोध किया, तो सादाब ने उसकी पिटाई की और जान से मारने की धमकी देते हुए घर से बाहर निकाल दिया. इस रिश्ते से उसके दो बच्चे भी हुए.

प्रेम जाल में फंसाकर धर्म परिवर्तन की कोशिश
इसके अलावा पीड़िता ने पुलिस को बताया कि शादाब की असली पहचान तब पता चली, जब वह उसे फतेहपुर लेकर गया. जब वह शादाब के घर पहुंची और वहां उसके रीति-रिवाज देखकर समझ पाई कि वह मुस्लिम है. जब पीड़िता ने सादाब से सवाल किया कि उसने अपनी असली पहचान क्यों छिपाई, तो उसने पीड़िता के साथ मारपीट की और जबरन उसे धर्म परिवर्तन के लिए मजबूर किया.

पीड़िता की शिकायत पर पुलिस दर्ज किया केस
इस घटना के बाद पीड़िता बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के साथ थाने पहुंची और न्याय की गुहार लगाई. पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश में जुट गई है. फतेहपुर के अपर पुलिस अधीक्षक विजय शंकर मिश्रा ने बताया कि पीड़िता का चिकित्सीय परीक्षण कराया जा रहा है और पुलिस आवश्यक कार्रवाई कर रही है. जल्द ही आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

Latest articles

नई दिल्ली में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात, शिक्षा सुधारों पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान...

हमीदिया अस्पताल फायरिंग: पुलिस की बड़ी लापरवाही उजागर, घायल हिस्ट्रीशीटर के साथ पहुंचे जवान भी थे निहत्थे

भोपाल हमीदिया अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर शनिवार सुबह हुई फायरिंग की घटना में पुलिस...

मप्र में पेंशन भुगतान की नई व्यवस्था 1 अप्रैल से लागू, एसबीआई बनेगा एग्रीगेटर बैंक

भोपाल मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य के करीब साढ़े चार लाख पेंशनभोगियों को बड़ी राहत देते...

ग्रुप-5 भर्ती परीक्षा 2026: स्वास्थ्य विभाग में 373 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू

भोपाल मप्र कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) ने स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े स्टाफ नर्स, पैरामेडिकल और...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...