25.2 C
London
Wednesday, May 27, 2026
Homeभेल न्यूज़राज्य मंत्री श्रीमती गौर ने गोविन्दपुरा क्षेत्र की निर्माणाधीन सड़कों का किया...

राज्य मंत्री श्रीमती गौर ने गोविन्दपुरा क्षेत्र की निर्माणाधीन सड़कों का किया निरीक्षण

Published on

भोपाल

सड़कों का निर्माण पूरी गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में होगा। वर्षाकाल के चलते रूके निर्माण कार्य शुरू कर दिए गए है। निर्माण कार्यों में गुणवत्ता से समझौता नहीं होगा। निमार्ण कार्य में लापरवाही बरतने वालों और निम्न गुणवत्ता का कार्य करने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करेंगे। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने यह बात बुधवार को गोविंदपुरा क्षेत्र की निर्माणाधीन सड़कों के निरीक्षण के दौरान कही।

राज्य मंत्री श्रीमती गौर ने कहा कि उन्होंने पार्षदों से कहा है कि वह अपने क्षेत्र में बन रहीं सड़कों की गुणवत्ता पर पैनी नजर रखें। उन्होंने कहा कि स्थानीय नागरिक भी अपने क्षेत्र की सड़कों की गुणवत्ता का ध्यान रखें। यदि किसी को सड़कों की गुणवत्ता में कोई कमी नजर आती है, तो वह इसकी जानकारी उन्हें अवश्य दे। आम लोगों की दी गई जानकारी पर तुरंत जाँच होगी और जाँच में कमी पाए जाने पर सड़क निर्माण एजेन्सी और संबंधित विभाग के अधिकारी के खिलाफ सख्त कार्यवाही भी होगी। सड़कों की गुणवत्ता के साथ समझौता नहीं किया जा सकता।

राज्य मंत्री श्रीमती गौर ने कहा कि वर्तमान और भविष्य की यातायात की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए सड़कों को चौड़ा करने का कार्य भी किया जा रहा है। सड़कों के निर्माण में आ रही समस्याओं और बाधाओं को दूर करने के लिए वह स्पॉट इंस्‍पेक्शन कर रहीं है। उन्होंने कहा कि समस्याओं का मौके पर निराकरण किया गया है। उन्होंने कहा कि 11 मील बायपास को जोड़ने वाले खजूरीकला मार्ग के निर्माण में शिकायतें प्राप्त हुई हैं। सड़क का निर्माण अभी जारी है और एजेन्सी को पूरी गुणवत्ता के साथ कार्य करने के लिए कहा गया है।

राज्य मंत्री श्रीमती गौर ने डीआरएम कार्यालय से एमजीएम स्कूल मार्ग की फोरलेन सड़क के निर्माण में एमजीएम स्कूल के पास कार्य की धीमी गति होने पर अप्रसन्नता प्रकट की। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से कहा कि वे अगले 15 दिन में एमजीएम स्कूल के आसपास के सड़क निर्माण को पूरा करवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि स्कूल के पास सड़क निर्माण कार्य करते समय बच्चों को स्कूल आने-जाने के लिए अंडर पास बनवाए और सड़क निर्माण कार्य बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखकर करें। उन्होंने स्कूल प्रबंधन और सड़क निर्माण एजेन्सी के अधिकारियों से मौके पर चर्चा की और स्कूल के पास सड़क के रास्ते में आ रहे कुछ पेड़ों को हटाने के लिए नगर निगम के अधिकारियों को निर्देश भी दिए।

राज्य मंत्री श्रीमती गौर ने कहा कि सड़क के बीचों-बीच लगे बिजली के ट्रांसफार्मर को सड़क के किनारे शिफ्ट किया जाए। उन्होंने कंचन नगर से पूर्वांचल (अवधपुरी) मार्ग के बीचों-बीच आ रहे इलेक्ट्रिक पोल और इलेक्ट्रिक ट्रांसफार्मर को किनारे पर शिफ्ट करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि शिफ्टिंग कार्यों को जल्द पूरा किया जाए, ताकि सड़क निर्माण में विलंब नहीं हो। उन्होंने कहा कि सड़कों का निर्माण स्थानीय नागरिकों की सुविधा के लिए है। नागरिकों को इसमें सहयोग करना चाहिए। राज्य मंत्री श्रीमती गौर ने ट्रांसपोर्ट नगर से आनंद नगर मार्ग और जेके रोड के निर्माण कार्य का भी अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि जेके रोड का निर्माण कार्य दिसम्बर अंत तक पूरा कर लिया जाएगा।

Latest articles

सुप्रीम कोर्ट ने बिहार SIR प्रक्रिया को ठहराया वैध, केंद्र को रिपोर्ट भेजने के निर्देश

चुनाव आयोग को विशेष पुनरीक्षण का अधिकार नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को बिहार...

भोपाल में IPS अधिकारी की नाबालिग बेटी ने लगाई फांसी, 11वीं की छात्रा थी, जांच में जुटी पुलिस

भोपाल। राजधानी भोपाल के वीआईपी इलाके चार इमली में रहने वाले एक आईपीएस अधिकारी...

मध्यप्रदेश में जमकर तप रहा नौतपा, 16 शहरों में 44 पार पारा, 3 दिन बारिश-आंधी के आसार

भोपाल। मध्यप्रदेश में नौतपा की शुरुआत भले ही आंधी और बूंदाबांदी के साथ हुई...

बीएचईएल के कुछ एजीएम 12 साल से नहीं बन पाये जीएम, अब फिर प्रमोशन की कतार में

केसी दुबे भोपाल यूनिट से कौन बनेंगा जीएम,कॉरपोरेट खंगाल रहा है कुंडली अगले साल कई...

More like this

भेल थ्रिफ्ट सोसायटी का प्रतिभा सम्मान समारोह 31 मई को, उत्कृष्ट छात्र और कर्मचारी होंगे सम्मानित

भोपाल। बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा वर्ष 2024-25 सत्र हेतु 'प्रतिभा सम्मान...

बीएचईएल जूनियर एग्जीक्यूटिव क्लब का 60वां वार्षिक सम्मेलन, स्मारिका ‘उड़ान’ का हुआ विमोचन

मुख्य अतिथि कार्यपालक निदेशक प्रदीप कुमार उपाध्याय का हुआ सम्मान, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा...

बीएचईएल में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 39 अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से तबादला

नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की अग्रणी कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) कॉर्पोरेट कार्यालय...